मुम्बई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की शादी के लिए मात्र 4 दिन बाकी हैं। 14 और 15 नवंबर को इस मोस्ट पॉपुलर कपल की शादी है। ऐसे में रणवीर सिंह और उनके परिवार के साथ दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। इस मौके पर यह दुल्हा.दुल्हन का जोड़ा सफेद कपड़ों में नजर आया। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था मानो अभी से दोनों ने प्लान करके कपड़े पहनना शुरु कर दिया है।

इतना ही नहीं कपड़ों के साथ.साथ ये जिस कार से एयरपोर्ट तक आए वह भी सफेद रंग की थी। इसके अलावा रणवीर सिंह के पिता ब्लेक ब्लेजर में नजर आ रहे थे। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इटली के लेक कोमो में होगी। क्योंकि रणवीर सिंह सिंधी समाज से ताल्लुक रखते हैं और दीपिका पादुकोण दक्षिण भारतीय इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों ने 2 अलग रस्मों से शादी करने का निर्णय लिया है।
इटली में 14 नवंबर को शादी दक्षिण भारतीय रीति.रिवाजों से होगी और 15 नवंबर को शादी सिंधी समाज के रीति.रिवाजों से होगी। खबर यह भी है कि शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 23 नवंबर को बैंगलोर में भव्य रिसेप्शन का प्रोग्राम भी रखा है। जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ शिरकत करेंगे।
गौरतलब है कि इस शादी में सिर्फ परिवार के अलावा दोस्तों को मिलाकर कुल 30 खास मेहमान ही बुलाए जाएंगे और सभी मेहमानों को मोबाइल फोन लेकर जाने से मना कर दिया गया है जिससे शादी की फोटो क्लिक न हो सकें बता दें साल 2014 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के सेट पर इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। अब अपने फैंस के बीच दीपवीर के नाम से मशहूर रणवीर.दीपिका ने फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला के अलावा बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम किया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features