
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने खुद अपनी बेटी के निकाह की पुष्टि कर दी है। दरअसल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के परिवार ने शाहिद से उनकी बेटी का हाथ मांगा है। शाहीन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मालूम हो कि इससे पहले खबरें आ रही थीं कि शाहिद अफरीदी की बड़ी बेटी अक्सा अफरीदी और शाहीन शाह अफरीदी निकाह के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि ये खबर सिर्फ सोशल मीडिया पर ही तैरती रही। इस पर शाहिद अफरीदी ने सही होने का ठप्पा नहीं लगाया था। हालांकि छोटी बेटी के निकाह की बात शाहिद अफरीदी ने खुद ट्वीट करके वायरल की है।
शाहिद बोले जोड़ियां स्वर्ग में बनती है, हमें ये रिश्ता कबूल है
शाहिद अफरीदी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, ‘शाहीन अफरीदी के परिवार हमारे पास मेरी बेटी का हाथ मांगने आया था। दोनों परिवार के रिश्ते अच्छे हैं। रिश्ते आसमान से बन कर आते हैं। अगर ये रिश्ता खुद अल्लाह ने बनाया है तो हम भी इसे जोड़ रहे हैं। मेरी दुआएं शाहीन के साथ हैं ताकि वो और तरक्की करे। वो फील्ड और आफ फील्ड दोनों ही क्षेत्रों में आगे बढ़ें।’ इस पर अपने होने वाले ससुर को रिप्लाई करते हुए शाहीन अफरीदी ने उनकी काफी तारीफ की और उन्हें देश की शान तक कह दिया। शाहीन ने ट्वीट कर लिखा, ‘सबकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। अल्लाह सबके लिए राह आसान बनाए। आप पूरे देश की शान हो’।
बेटियों को लेकर अपनी सोच को लेकर रहे विवादों में
पांच बेटियों के पिता शहीद अफरीदी को लड़कियों के प्रति अपनी सोच के लिए हमेशा ही विवाद झेलना पड़ा हैं। शाहिद अपनी सभी बेटियों को उन सभी खेलो से दूर रखते हैं जो आउट डोर खेले जाते हैं। उनका मानना हैं की लड़कियों को ऐसे किसी खेल में हिस्सा लेना उनके धर्म के खिलाफ हैं। वो कहते है की उनकी बेटियां खेलो में अच्छी है पर उससे भी ज़्यदा पढ़ाई में होशियार हैं। तो वो उन्हें पढ़ाई के लिए ही प्रोत्साहित करते हैं।
ऋषभ वर्मा