शनि के प्रभाव से संभलना जरूरी है कुछ राशि वालों के लिए, जानें

     अक्सर लोगों को शनि के प्रभाव की जानकारी होती है तो वे घबरा जाते हैं। शनि की साढ़े साती की बात हो या फिर ढैय्या की। अगर दोनों ही प्रभाव किसी की राशि में होती है तो उन्हें घबराने की नहीं बल्कि उपाय करने की आवश्यकता होती है। इस बार भी  कुछ राशि पर शनि का प्रभाव पड़ता दिख रहा है। उनको थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है साथ ही कुछ कर्मों को द्वारा इससे आने वाली दिक्कतों को टाला जा सकता है। वहीं कुछ राशि को इसका अच्छा प्रभाव भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर है शनि का प्रभाव।

तीन राशि वाले जानें
ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस समय वृषभ, कर्क और धनु राशि वालों को कुछ दिक्कत हो सकती है। शनि का प्रभाव इन  तीनों राशियों पर पड़ता दिख रहा है। इन्हें सलाह दी जा रही है कि वे लंबी यात्रा करने से बचें और किसी तरह के फैसले जल्दबाजी में न लें। वृषभ राशि वालों के बताया जा रहै कि इनके परिवारमें अस्थिरता का होने की संभावना बन रही है, साथ ही बड़ों से मतभेद हो सकते हैं। हालांकि प्रेम संबंधों का समय अच्छा  चल रहा है। जो नौकरी करते हैं उनके लिए यह मेहनत से अच्छा प्रदर्शन करने का समय है। कर्क राशि वालों के लिए बताया जा रहा है कि आपको हर कदम पर दिक्कत हो सकती है। इसलिए भ्रम में न रहें। जरूरी कामों में भी व्यवधान पैदा होता। धनु राशि वालों के लिए बताया जा रहा है कि आप चिंतित हो सकते हैं लेकिन इससे घबराएं नहीं। आर्थिक मसलों में समस्या पैदा होगी।

इनके लिए अच्छा है योग
बताया जा रहा है कि तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अच्छा है। तुला राशि वालों को जहां अपने काम में सफलता मिलेगी। वहीं उनके निर्णय भी सफल होंगे। बड़े मदद करेंगे और हर काम में सफल होंगे। वहीं वृश्चिक राशि वालों के लिए कहा जा रहा है कि भाग्य समर्थन करने के लिए पूरी तरह तैयार है आप काम करें। नौकरी करने वालों के लिए भी अच्छा समय है। विदेश यात्रा और विदेश में रहने वालों से संपर्क के भी योग बन रहे हैं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com