शनि की दशा को लोगों के मन में हमेशा शंका होती है। किसी के जीवन में साढ़े साती चल रही होती है तो किसी के जीवन में ढैय्या। इसके उपाय भी किए जाते हैं जिससे जीवन में शांति बनी रहती है। अब बताया जा रहा है कि शनि की स्थिति में परिवर्तन होने जा रहा है। इससे राशियों पर काफी असर पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, पांच राशियों पर शनि की स्थिति बदलने पर प्रभाव पड़ेगा। यह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इससे मीन राशि पर शनि की साढ़े साती और दो अन्य राशियों पर ढैय्या शुरू होने की बात बताई जा रही है। 
किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
शनि ग्रह जिनकी भी जिंदगी में आता है उनकी जिंदगी में किसी न किसी तरह का प्रभाव पड़ता है। शनि राशियों में ढाई साल तक और ढैय्या के रूप में और साढ़ी साती के रूप में साढ़े सात साल तक रहती है। यह कब से लगने वाली है इसे जानकर लोग उपाय कर सकते हैं। हालांकि शनि अपनी स्थिति भी बदलता रहता है। शनि राशि जब बदलते हैं तो उसका पांच राशि पर पड़ेगा। अभी शनि मकर राशि में है और अप्रैल 2022 में यह कुंभ राशि में जाएगा। कुछ समय तक मकर राशि में वक्री चाल में चलेंगे। कुंभ राशि में आते ही मीन राशि पर साढ़े साती शुरू होगी। राशि में परिवर्तन होते ही धनु राशि पर साढ़े साती खत्म होगी। मकर और कुंभ राशि में साढ़े साती दूसरे और तीसरे चरण में चलेंगे। कर्क और वृश्चिक राशि पर ढैय्या शुरू होगी।
क्या पड़ेगा असर
शनि का राशियों के जातक पर असर पड़ेगा। मीन राशि के स्वामी गुरु हैं और यह शनि की मित्र राशि मानी जाती है। इसलिए इस राशि पर साढ़े साती का ज्यादा असर नहीं होगा। हालांकि उपाय करने से फायदा ही होगा। लोगों को जीवन में नकारात्मकता से बचने के लिए शनिवार को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। सरसो का तेल चढ़ाना चाहिए और पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जलाना चाहिए। दान करने से भी अच्छा होगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features