बता दें कि विराट कोहली व रोहित शर्मा वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है। वहीं शिखर धवन की कप्तानी वाली दूसरी टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर है। बीते कई दिनों से इंग्लैंड के दौरे की तस्वीरें तो सामने आ रही हैं पर श्रीलंका दौरे पर गए खिलाड़ी क्या कर रहे हैं, इस बारे में अपडेट नहीं मिल पा रही। तो चलिए जानते हैं वो क्या कर रहे हैं।
श्रीलंका दौरे पर शिखर धवन ने बजाई बांसुरी
श्रीलंका दौरे पर जिस टीम इंडिया को भेजा गया है उसके कप्तान शिखर धवन हैं। वे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज भी हैं। बता दें कि उनकी जोड़ी पृथ्वी शाॅ के साथ मैदान पर कहर बरपाती है। हालांकि श्रीलंंका दौरे पर शिखर धवन के बारे में एक खास बात पता चली है। दरअसल कप्तान शिखर धवन बहुत अच्छी बांसुरी बजाते हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बांसुरी बजाते दिख रहे हैं। वे बिल्कुल मगन हो कर बांसुरी बजा रहे हैं।
बांसुरी की धुन पर गाया, ‘ये शाम मस्तानी’
बता दें कि शिखर धवन श्रीलंका दौरे पर अपने साथी खिलाड़ियों के लिए बांसुरी बजा कर उनका मनोरंजन कर रहे हैं। इसका वीडियो खुद शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। खास बात ये रही कि उनके एक साथी खिलाड़ी ने उनकी बांसुरी की धुन पर बेहद शानदार गाना भी गाया। उनकी बांसुरी पर एक साथी खिलाड़ी ने गाना गाया, ‘ये शाम मस्तानी’। इंस्टाग्राम पर फैंस उनकी इस तुकबंदी को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। जानते हैं शिखर की बांसुरी पर ये गाना किस खिलाड़ी ने गाया था।
ये भी पढ़ें- यूरो कप फाइनल में खिलाड़ी संग लूट, 75 लाख रुपये का ये सामान उड़ाया
ये भी पढ़ें- भारतीय खिलाड़ी कैसे आया डेल्टा प्लस की चपेट में, टेस्ट सीरीज पर खतरा
इस खिलाड़ी ने शिखर की बांसुरी पर गाया गाना
View this post on Instagram
हमने आर्टिकल की शुरुआत में ही बताया था कि मैदान पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन व पृथ्वी शाॅ की जोड़ी जब पिच पर उतरती है तो कहर ढा देती है। वहीं शिखर की बांसुरी पर भी उनके साथी बल्लेबाजी पृथ्वी शाॅ ने संगत दी और दोनों की ये तुकबंदी भी फैंस को काफी पसंद आई। कहा जा सकता है कि सिर्फ मैदान पर रन बनाने में ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी इनकी जोड़ी कई कामों में हिट है।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features