कप्तान बनते ही धोनी के रास्ते चले धवन, पोस्ट मे कही ये बात

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन इन दिनों लगता है कि योगा व मेडिटेशन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। शिखर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक फोटो साझा की है। ये फोटो देख कर तो फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि आजकल शिखर मेडिटेशन करने में जुटे हैं। खास बात ये है कि शिखर जुलाई में टीम इंडिया संग श्रीलंका दौरे पर जाएंगे और टीम की कप्तानी करेंगे। उससे पहले वे मेडिटेशन करते दिखे हैं और उन्होंने उसका महत्व भी समझाया है।
योग मुद्रा में फोटो शेयर कर बताया शांती का महत्व
शिखर धवन ने एक फोटो ट्वीट कर फैंस के साथ साझा की है। इस फोटो में वे टेरिस गार्डन में नजर आ रहे हैं। वे तस्वीर में योग मुद्रा में दिख रहे हैं और दोनों हाथों को जोड़ कर नमस्कार कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आंखों को बंद रखा हुआ है। वे अपनी योग व मेडिटेशन की मुद्रा साझा करके फैंस को शांती का महत्व समझाते दिखे। उन्होंने इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा, ‘शांत रहने से व्यक्ति को किसी भी ताले की चाभी मिल जाती है।’
श्रीलंका दौरे पर धवन होंगे टीम के कप्तान
बता दें कि शिखर धवन श्रीलंका दौरे पर कप्तानी कर रहे हैं। विराट कोहली व रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ी इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए पहुंच चुके हैं। ऐसे में जुलाई के माह में श्रीलंका दौरे पर जाने के लिए एक अलग टीम का चयन किया गया जिसके कोच राहुल द्रविड़ हैं। इस टीम में शिखर धवन को बतौर कप्तान शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यों की टीम का सेलेक्शन किया है। इसमें 6 अनकैप्ड खिलाड़ी भी होंगे। टीम में पांच गेंदबाजों को साथ लिया गया है। भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 14 दिन का होगा। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम 28 जून को रवाना होगी। बता दें कि भारत व श्रीलंका के मध्य 13 जून से वनडे सीरीज शुरु होनी है।
श्रीलंका के खिलाफ धवन का रहा है शानदार रिकाॅर्ड
श्रीलंका के खिलाफ धवन का सीमित ओवर में शानदार परफार्मेंस व रिकाॅर्ड रहा है। धवन ने श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवर के 16 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 70 से भी ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। वहीं धवन ने कुछ देशों के खिलाफ पांच से ज्यादा मुकाबले खेले हैं। उनमें श्रीलंका भी शामिल है। श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए धवन ने एक अर्धशतक व चार वनडे शतक जड़े हैं। वहीं धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 8 टी20 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 41.29 की औसत से 136.97 के स्ट्राइक रेट से धुआंधार रन बनाए हैं।
ऋषभ वर्मा
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com