कन्नौज: उत्तर प्रदेश की इत्रनगरी और सांसद डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में एक ऐसी घटना घटी, जिसने पुलिस से लेकर लोगों को सन कर दिया। ऐसा बताया जाता है कि एक पति ने अपनी पत्नी को शारीरिक संबंध न बनाने पर ऐसी सजा दी कि जो आज तक किसी न नहीं सुनी होगी।

आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो पति ने प्राइवेट पाट्र्स में तेजाब डाल दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कन्नौज जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर उसके पति ने प्राइवेट पाट्र्स में तेजाब डाल दिया। पीडि़ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिर्वा के बेहरिन गांव का है। पीडि़ता की सूचना के बाद पहुंचे मायके वालों ने पीडि़त महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस मामले में महिला के पिता ने पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। अब पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को उसका पति आये दिन प्रताडि़त करता रहता था।
शिकायत होने पर दोनों पति-पत्नी के बीच समझौता भी हुआ था, पर कुछ दिन के बाद आरोपी फिर अपनी हरकते करने लगा। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला के पति सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features