खरीदना चाहते हैं स्मार्ट टीवी, तो 15 हजार की रेंज में एक से बढ़कर एक ऑप्शन

      आजकल जमाना स्मार्ट चीजों का है। स्मार्ट मोबाइल होना चाहिए तो स्मार्ट लैपटॉप भी काफी डिमांड में है। अब तो साधारण टीवी का भी जमाना गया लगता है, इसलिए बेहद कम दाम पर अब लोग स्मार्ट टीवी ही लगा रहे हैं। इसमें टीवी को मोबाइल से कनेक्ट करने की सुविधा होती है और अच्छी साउंड क्वालिटी के साथ बढ़िया स्क्रीन भी होता है। इसमें यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5 और तमाम तरह के अन्य वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म को इसमें कनेक्ट कर आसानी से चला सकते हैं। आप घर में मिनी थियेटर का मजा ले सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप स्मार्ट टीवी को बेहद कम दाम में मात्र 15 हजार रुपए तक  की रेंज में कहां खरीद सकते हैं।.

आई फैलकॉन : आई फैलकॉन कंपनी की स्मार्ट टीवी एक एचडी एलईडी स्मार्ट एन्ड्रॉयड टीटी है। यह 32 इंच का है और इसे सिर्फ 14999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस टीवी में 1.5जीबी रैम और 8जीबी स्टोरेज क्षमता है। इसमें आपको डॉब्ली आॅडियो का मजा मिलेगा जो आपको सिनेमाहॉल में मिलता है। साथ ही एचडीआर 10, गूगल असिसटेंट भी टीवी में पहले से मिलेगा। आप वूट, जी5, जियोऐप और एरॉस नाऊ जैसे कई ऐप इस टीवी पर आसानी से चला कर देख सकते हैं।

थॉमसन : थॉमसन टीवी को पहले भी लोगों ने काफी उपयोग किया है। अब यह स्मार्ट टीवी लाए हैं। यह 9ए एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट एंड्रायड टीवी है जो 32 इंच का है। इसकी कीमत भी 14999 रुपए ही है। यह भी 1जीबी रैम और 8जीबी स्टोरेज क्षमता के साथ मिलेगा। यह टीवी पांच हजार से ज्यादा एप को भी चलाने में माहिर है। यह गूगल प्ले की सुविधा भी देता है।

मोटोरोला : मोटोरोला मोबाइल बनाने वाली कंपनी है जो अब स्मार्ट टीवी के बाजार में भी है। इसका एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट एंड्रायड टीवी 32 इंच का है। इसमें क्वॉड कोर प्रोसेसर है। इससे टीवी में ही नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पहले से ही इंस्टाल्ड मिल रहे हैं। यह टीवी स्क्रीन कास्टिंग और स्मार्ट व्यू के साथ आपके मनोरंजन को दोगुना बनाएगा।

कोडैक : कोडैक कंपनी का नाम आपने बेहतरीन कैमरे बनाने वाली कंपनी के तौर पर सुना होगा, लेकिन अब स्मार्ट टीवी भी आ गए हैं। यह 7 गुना पीआरओ एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट टीवी है जो 32 इंच का है। यह 13990 रुपए में आपको मिल जाएगा। इसमें भी आपको एप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर मिलेगा। इससे पांच हजार ऐप ले सकते हैं।

माइक्रोमैक्स : माइक्रोमैक्स कंपनी भारत की है और यह अपना स्मार्ट एलईडी टीवी लेकर आई है। टीवी 24 इंच का है और डिस्पले से लैस है। इसमें आपको 4जीबी का रैम और 128जीबी की स्टोरेज क्षमता मिलेगा। यह एंड्रायड पर आधारित होगा जिसमें आप यूट्यूब व अन्य ओटीटी ऐप चला पाएंगे। इसमें क्लाउड ऐप स्टोर भी  है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com