साल 2022 में पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने अप्रैल में लगेगा। ग्रहण 30 अप्रैल को लग रहा है। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो सूर्य ग्रहण इस बार मेष राशि में लगेगा जिससे कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। उनके साल में कार्य बन सकते हैं। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या इसको लेकर अभी संशय है। खगोलशास्त्रियों ने अभी तक इसके भारत के अलावा अन्य देशों में दिखने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ रहा है प्रभाव।

नौ राशियों के ग्रह बदलेंगे
जानकारी के मुताबिक, यह महीना राशियों के ग्रहों को बदलने का भी है। नौ ग्रह के राशि में परिवर्तन दिखाई पड़ेंगे। बृहस्पति के साथ ही शनि औ राहु-केतु में भी परिवर्तन होगा। इससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। वैसे देखा जाए तो महीने के अंतिम तारीख 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण है तो यह कुछ राशियों को फायदा भी पहुंचा सकता है। हालांकि ग्रहों का राशि परिवर्तन एक जरूरी घटना मानी जाती है। सूर्य ग्रहण से राशिचक्र की चार राशियों पर असल पड़ेगा। सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को रात में सवा 12 बजे शुरू होगा और एक मई को सुबह चार बजकर सात मिनट पर समाप्त होगा। इसका सूतक माना नहीं जाएगा।
ये राशियों पर होगा असर
सूर्य ग्रहण से जिन राशियों पर असर पड़ेगा उनमें चार राशियां शामिल हैं। हालांकि यह असर सकारात्मक होगा। वृषभ राशि पहली राशि है। इनके जातक में अच्छा प्रभाव दिखेगा। जो बाधाएं अभी तक नौकरी को लेकर आ रही है वह खत्म हो सकती है। पैसे के मामले में भी काम बनेगा। कर्क राशि वाले जातकों पर भी सूर्य ग्रहण का अच्छा असर दिखेगा। लोगों के जीवन में बदलाव आएगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही योजना भी सफल होगी। तुला राशा वालों के लिए रोजगार में सफलता दिखा रही है और व्यापार में भी पैसा बढ़ेगा। धनु राशिवालों के लिए यह कई अवसर लेकर आ रहा है। साथ ही आर्थिक मामला सुधरेगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features