सोमवार को है खास योग
शुक्ल प्रदोष व्रत इस बार 14 फरवरी को सोमवार के दिन पड़ रहा है। यह व्रत सोमवार के दिन होने से काफी सौभाग्यशाली हो गया है। इसलिए इसे सोम प्रदोष भी कहा जा रहा है। सोम प्रदोष का व्रत करने से चंद्रमा का भी असर काफी शुभ होता है। यह व्रत करने से काफी अच्छा होता है ऐसा शास्त्रों में भी कहा गया है। इस दिन शिव की उपासना करने से मनोकामना पूरी होती है और कष्ट दूर होते हैं। इस बार कई अन्य खास योग भी बन रहे हैं। यह तीन हैं जो अच्छे बताए जा रहे हैं।
शुभ योग में करें विधि विधान से पूजा
पंचांग के अनुसार सोमवार को 14 फरवरी के दिन सर्वार्थसिद्ध योग है जो रवि और आयुष्मान योग के साथ पड़ रहा है। इससे यह तीन योग काफी अच्छे और फलदायी बताए जा रहे हैं। त्रयोदशी तिथि सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 11.53 पर शुरू हो जाएगा और यह अगले दिन सुबह सात बजे तक रहेगा। इसी तरह रवि योग इसी दिन 11.53 से शुरू होगा और यह भी सर्वार्थसिद्ध योग तक ही बना रहेगा। आयुष्मान योग भी इसी दिन 14 फरवरी को ही रात में साढ़े नौ बजे तक रहेगा। इसके बाद बता रहे हैं कि सौभाग्य योग भी लगेगा। इसमें भगवान शिव की पूजा करनी अच्छी मानी जाती है। यह पूजा सूरज डूबने से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद तक करते हैं। इसके लिए सुबह नहाने के बाद लाल या गुलाबी वस्त्र पहनने होते हैं और तांबे के लोटे में शिवजी को शहद चढ़ाना होता है। आप जल से भी अभिषेक करें। ओम सर्वसिद्धि प्रदाये नम: का जाप 108 बार करें और महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप करें।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features