वास्तुदोष से निपटने को सही जगह लगाएं
तुलसी का पौधा लगाने से वास्तुदोष भी खत्म होते हैं। लेकिन इसके लिए सही जगह का पता होना आवश्यक है। जानकारी के मुताबिक तुलसी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर ही लगाना लोग पसंद करते हैं। लोगों का मानना है कि घर में प्रवेश से पहले अगर लोग तुलसी के पौधों को देखते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। लेकिन कुछ अन्य जगह भी हैं जहां इसे रखना बेहद अच्छा होता है।
यहां लगाएं पौधा
बताया जाता है कि अगर घर में रोजाना झगड़ा होता है और क्लेश बना रहता है तो तुलसी के पौधे को किचन के पास रखना चाहिए। इससे घरों में झगड़ा नहीं होगा। इसके अलावा अगर घर में वास्तुदोष है तो दक्षिण – पूर्व और उत्तर पश्चिम में भी तुलसी को रख सकते हैं। इससे वास्तु दोष कम होगा। इसके अलावा शाादी से जुड़ी समस्या है तो तुलसी के पौधे को दक्षिण पूर्व में रख सकते हैं। उत्तर पश्चिम में भी रखना शुभ होता है। अगर बेटी रोजाना जल चढ़ाए तो यह लाभकारी हो सकता है। शादी के प्रस्ताव आएंगे और शादी जल्द होगी। एकादशी और रविवार को तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। पैसे से जुड़ी समस्या को कम करने के लिए ईशान कोण में तुलसी लगाएं और दीपक जलाएं। तुलसी को दक्षिण दिशा में न रखें।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features