हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख मास काफी अच्छा माना जाता है। इस मास में ही अक्षय तृतीया पड़ रही है। यह त्योहार काफी महत्व रखता है क्योंकि यह दिन काफी शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। किसी प्रकार के शुभ घड़ी और मुहूर्त निकाले बिना ही आप इस दिन शादी विवाह से लेकर लग्न, मुंडन और तमाम तरह के कार्य कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही यह दिन घर की समस्याओं से छुटकारा पाने का भी होता है। इस दिन लोग काफी उपाय करके अपनी तंगी और परेशानियों को दूर करने का उपाय करते हैं। आइए जानते हैं।

कैसे दूर हो आर्थिक संकट
अक्षय तृतीया को सभी दिनों में अच्छा माना जाता है। वैसे तो लोग इस दिन को खरीदारी से जोड़ते हैं लेकिन अगर इस दिन किसी का विवाह हो रहा है तो वह भी काफी अच्छा होता है। इस दिन माता की पूजा करने से भी काफी लाभ होता है। आप चाहें तो आभूषण खरीद सकते हैं जिससे साल भर बरकत बनी रहती है। दान का दिन तो यह सर्वश्रेष्ठ है। यह कार्य करने से काफी हद तक आर्थिक संकट दूर होते हैं।
क्या करें उपाय
अक्षय तृतीया का मान लोग दीवाली की तरह ही करते हैं। जैसे सोने-चांदी की खरीद या फिर कुछ नया शुरू करना। खासकर व्यापार और कारोबार में लगे लोगों के लिए यह खास होता है। ऐसे में लोगों को निवेश के लिए यह दिन चुनना चाहिए। चाहें आनलाइन या फिर आफलाइन या फिर किसी अच्छी चीज में पैसा निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। इस दिन सूर्य को अर्घ्य जरूर दें। उनकी आराधना जरूरी है। इससे आप पूरे साल संकट से बचे रहेंगे, ऊर्जा मिलेगी और बीमारी से बचेंगे। लक्ष्मी जी की पूजा करें और दान करें। सुबह स्नान के बाद दान का काम अवश्य करें। किसी जरूरतमंद या ब्राहम्ण को सामान दें। लोगों को पानी अवश्य पिलाएं।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features