सावन में यह उपाय करने से होगा लाभ, जानिए क्या करें

सावन का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने के शुरू होने से पहले ही पूरे देश में बारिश की झड़ी लग गई है। मानसून अपना अच्छा असर दिखा रहा है। सावन मास में महादेव की पूजा करने वाले भक्तों के लिए पूरा एक माह तक आशीर्वाद पाने के अच्छा योग है। इस महीने में भगवान शिव की न केवल पूजा होगी बल्कि व्रत और रुद्राभिषेक से भी उनको प्रसन्न किया जाएगा। आइए जानते हैं कि सावन माह में ऐसा क्या करें कि शिव जी की कृपा बनी रहे।

14 जुलाई से सावन
सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसी दिन से आषाढ़ खत्म हो जाएगा और श्रावण मास लग जाएगा। यह महीना 12 अगस्त तक चलेगा। इस पूरे महीने में पांच सावन के सोमवार पड़ेंगे जिसमें महादेव का व्रत रखा जाएगा और पूजा पाठ होगी। कई जगह रुद्राभिषेक का आयोजन किया जोगा। हालांकि इससे पहले ही 10 जुलाई से देवशयनी एकादशी पड़ रही है जिसमें भगवान विष्णु योग निद्रा में जाएंगे और फिर चातुर्मास शुरू हो जाएगा। इस दौरान शुभ कार्य भी नहीं होते।

सावन में क्या करें उपाय
सावन के महीने में पैसे की तंगी से बचने के लिए भी उपाय है। इस महीने में पूर्व दिशा में घर के कोने में मसूर दाल और एक शंख और सात कौड़ी रखें। ऊं गं गनपतये नम: का जाप करें। यह आप किसी भी दिन कर सकते हैं। कौड़ी और शंख को धन की जगह रखें और मसूर दान करें। शादी शुदा जीवन में खुशहाली के लिए मिट्टी के शिवलिंग बनाकर उनका केसर, हल्दी दूध से अभिषेक करें। रोज शिव जी को 21 बेल पत्र चढ़ाएं। उसमें सफेद चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखें। यह उपाय करना सावन के महीने में अच्छा माना जाता है। इसके अलावा रुद्राभिषेक करें और महादेव को जल अवश्य चढ़ाएं। उसमें कुछ चावल और सफेद फूल रख लें।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com