होली वैसे तो बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। इस दिन लोग न केवल अपनी दुश्मनी को भूल कर दोस्ती करते हैं और गले लगते हैं। वहीं प्रेम भी बढ़ाते हैं। ऐसा माना जाता है कि होली पर कुछ खास तरह के उपाय करने से हमेशा घर में खुशी बनी रहती है। लोग होलिका दहन के दिन भी उसकी पूजा करते हैं। ये खास उपाय वास्तु से जुड़े हैं। क्या हैं ये खास उपाय। आइए जानते हैं।

होली के दिन करते हैं उपाय
होली का त्योहार 17 मार्च को होलिका दहन के साथ शुरू होगा। इसके बाद अगले दिन यानी 18 मार्च को लोग रंग खेलेंगे। देखा जाए तो मात्र दो दिन ही होली के बचे हैं। ऐसे में लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। होलिका की पूजा के लिए भी लोग सामग्री इकट्ठा कर रहे हैं, वहीं रंग खेलने के लिए भी इंतजाम किया जा रहा है। इस दिन बुराई से रक्षा हो और घर में खुशहाली बनी रहे इसके लिए कुछ उपाय किए जाते हैं।
यह उपाय करना अच्छा
होली पर अपने घर के मुख्य द्वार पर सूर्य देव की तस्वीर को लगा सकते हैं। यह काफी शुभ माना जाता है। अभी सूर्य की राशि में भी परिवर्तन हुआ है। वैसे तो लोग गणेश की तस्वीर लगाते ही हैं। होली के दिन घर में सजावट करना अच्छा होता है। यह फूलों से कर सकते हैं। काला रंग उपयोग में न लाएं। होली पर राधा कृष्ण की पूजा करना भी अच्छा माना जाता है। इस दिन तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। अगर घर पर ध्वज पुराना हो गया हो तो उसे बदल सकते हैं वरना चैत्र नव वर्ष पर यह काम करें। होलिका की पूजा जरूर करनी चाहिए।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features