शरीर पर तिल शोभा बढ़ाता है। कुछ के नाम पर तिल होता है तो कुछ के होंठ पर। गालों पर काले तिल को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि तिल न केवल शरीर के अंगों की खूबसूरती को बढ़ाता है बल्कि यह आपके भाग्य से जुड़ी कुछ चीजों को भी खोलता है। यह आपके जीवन में आगे होने वाले परिवर्तन के बारे में बताएगा तो साथ ही यह आपके स्वभाव और आपके साथी की जानकारी भी देता है। तिल शरीर में काफी रहस्यों को भी खोलता है। आइए जानते हैं इससे जुड़े दिलचस्प बातें।
शरीर के अंगों पर तिल का होना
शरीर के हर हिस्से में किसी न किसी का तिल जरूर होता है। अगर गाल पर तिल है तो यह खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही जीवन के लिए भी अच्छा है। यह लोग काफी आकर्षक तो होते ही हैं साथ ही लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह पैसे के मामले में काफी अच्छा स्थान रखते हैं। अगर माथे पर तिल है तो यह आपको काफी बुद्धिमान बताते हैं और समझने के साथ ही आप तर्कपूर्ण बातें करने वाले होते हैं। लोग हथेली पर तिल होने से मानते हैं कि यह पैसे आने वाला है। लेकिन दाएं और बाएं हाथ का अलग महत्व है। यह लोग पैसा पाने और बचत करने में आगे होते हैं।
लाल तिल क्या कहता है
कभी-कभी शरीर में केवल काला तिल ही नहीं बल्कि लाल भूरे रंग के तिल भी होते हैं। समुद्रशास्त्र तिलों के बारे में काफी कुछ बताता है। यह कहता है कि लाल तिल को शरीर के किसी भी हिस्से में ज्यादा खास नहीं मानते है। यह पीड़ा देता है और दर्द देता है। आपको शरीर में किसी न किसी तरह की समस्या होगी। कुछ लोगों के पेट पर भी तिल होता है। कहते हैं कि यह उनको हमेशा अच्छा खाना खिलाते रहने का प्रतीक है। अनामिका उंगील में तिल हो तो यह रिश्तों के मामले में थोड़ा कच्चे होते हैं। हालांकि इन बातों पर विश्वास का कोई आधार नहीं है। लोग अपने अनुसार इस पर विश्वास और अविश्वास करते हैं।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features