पिछले दो सालों से नए श्रम कानूनों को लेकर केंद्र सरकार प्रयासरत है। लेकिन कोविड के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका है। यह कानून वैसे तो 2019 से 2020 के मध्य में ही लागू हो जाना था लेकिन लगातार टाला जा रहा है। श्रम कानूनों को लेकर तमाम तरह के पेंच भी फंस रहे थे जिससे मंत्रालय संबंधित लोगों से विचार विमर्श कर रहा था। अब जानकारी सामने आई है कि मंत्रालय ने कानूनों के लिए सभी क्षेत्रों के मानव संसाधन प्रमुखों यानी एचआर विभागों से भी चर्चा की है। बताया जा रहा है कि नियमों में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं।

कब होगा नया वेज कानून लागू
पिछले दिनों श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव का मीडिया में आए इंटरव्यू में यह जानकारी सामने आई है। सरकार की ओर से जल्द ही नया वेज कानून लागू करने को लेकर कोशिश की जा रही है। पहले या कानून एक अप्रैल को लागू होने वाला था लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया है और फिर इसे अक्तूबर में लागू करने के लिए कहा गया। राज्य में भी विवाद के चलते इसे लागू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि नए वित्तीय वर्ष में इसे लागू करने को लेकर पूरी संभावना बन रही है। बताया जा रहा है कि सामाजिक सुरक्षा संहिता को आंशिक लागू किया गया है जबकि राज्यों ने चार संहिताओं को नियम के रूप में अधिसूचित किया है। ऐसे में 26 राज्यों के द्वारा वेतन संहिता पर नियम अधिसूचित को देखने के बिाद पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा।
क्या हो सकते हैं बदलाव
जैसे की आपको पहले ही बताया जा चुका है कि नए श्रम कानूनों में कर्मचारियों के अवकाश में बदलाव किया य्गया है। पहले जहां छुट्टियां 240 थीं वहीं अब यह 300 हो सकती हैं। यह अर्जित अवकाश होगा। कर्मचारी यूनियन के साथ और उद्योग जगत के लोगों के साथ केंद्र सरकार की बात हो चुकी है। इसमें कर्मचारियों की ओर से यह मांग की गई थी। वेतन में भी बदलाव किया जाएगा। अभी जो वेतन घर आ रहा है उसमें कमी हो सकती है उसकी जगह भविष्य निधि में जाने वाली रकम बढ़ जाएगी। कंपनी बेसिक वेतन को सीटीसी से 50 फीसद से कम नहीं कर सकती है। अभी यह काफी कम होती है क्योंकि कंपनी भत्ते देती है। लेकिन अब ऐसा नहीं करना होगा। इसके लिए कंपनी भत्तों में कटौती करेगी और बेसिक वेतन बढ़ाएगी। अगर किसी का वेतन 40 हजार है तो बेसिक वेतन 20 हजार होगा। अभी यह 12 से 15 हजार होता है। साथ ही काम के घंटेंगे बढ़ेंगे और हफ्ते की छुट्टी भी बढ़ जाएगी। यानी 12 घंटे काम करने पर 3 दिन छुट्टी मिलेगी और 8 घंटे काम करते हैं तो 6 दिन काम करना होगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features