नवरात्रि शुरू होने से पहले हो जाएं तैयार
नवरात्रि की धूम अपने साथ दुर्गा पूजा और गरबा नृत्य का उल्लास भी लेकर आता है। इसलिए मेहमानों का आना जाना भी लगा रहता है। नवरात्रि से पहले घरों की अच्छे से सफाई जरूरी है और स्वच्छ करना जरूरी है। मां लक्ष्मी की तरह ही मां दुर्गा भी घर में आएंगी इसलिए घरों को उनके स्वागत योग्य बनाना चाहिए। इसलिए कुछ कार्यों को करना बहुत जरूरी है।
द्वार से शुरू करें और पूजा तक रखें ध्यान
घर के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाएं, वहां स्वास्तिक का निशान बनाएं। इससे घर में अच्छा होता है। आप चाहें तो तोरणद्वार भी लगा सकते हैं। यह आम के पत्तों से बनाकर लगा सकते हैं। घट स्थापना करने के लिए भी घर का शुद्ध होना जरूरी है। मंदिर के स्थान पर गंगाजल छिड़कें और वहीं स्थापना करें। घर के सभी बर्तन और रसोई घर को अच्छे से साफ कर लें। फ्रिज में अगर कुछ मांस व अन्य चीजें रखते हैं तो उसे हटा दें और साफ करें। घर में रोजाना पूजा पाठ करें और माता की आरती करें। इस दौरान किसी प्रकार के छल, कपट और झूठ से दूर रहें। सात्विक कर्म को करना चाहिए और ईश्वर की भक्ति में लीन रहना चाहिए।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features