हनुमान जयंती पर आज सभी जगह भगवान महावीर की पूजा हो रही है। सुबह से ही लोग इनकी पूजा में व्यस्त है। कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हनुमान जयंती इस बार काफी अच्छे शुभ संयोग में है। इससे बिगड़े हुए काम तो लोगों के बनेंगे ही साथ ही उनकी रक्षा भी प्रभु करेंगे। शनिवार को भगवान का दिन होने के कारण पूजा करने का काफी अच्छा संयोग है। आइए जानते हैं कि इस दिन ऐसे क्या उपाय करें कि हनुमान बिगड़े हुए काम बना दें।

कई दोष होंगे खत्म
चैत्र मास की आज पूर्णिमा तिथि है। पूर्णिमा तिथि में ही हनुमान की जयंती होती है और भगवान के जन्म को पूजा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि राम जी के जन्म के कुछ दिन बाद ही हनुमान जी का जन्म हुआ था। रामनवमी के ठीक एक सप्ताह बाद ही पूर्णिमा तिथि में महावीर का जन्मदिन मनाया जाता है। हनुमान के जन्म पर उनकी पूजा करने से काफी दोष ठीक होते हैं। महाप्रभु हनुमान संकट से बचाने वाले माने जाते हैं और दोषों से मुक्त करते हैं।
क्या करें उपाय
अच्छा हो तो हनुमान जयंती पर व्रत का पालन करें और उनकी विधि विधान से पूजा करें। अगर सुबह पूजा न कर सकें तो शाम में अवश्य पूजा करें। पूजा में भगवान के मंत्रों का जाप करें। सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ इस दिन जरूर करें। यह संकट से बचाता है और मनोकामना पूर्ण करने में लाभकारी है। अगर पूजा कर रहे हैं तो लाल वस्त्र पहनना अच्छा माना जाता है। भगवान महावीर को लाल सिंदूर चढ़ाने और चमेली का तेल लगाने से भी भगवान प्रसन्न होते हैं। चमेली के तेल का दिया न जलाएं उसे केवल भगवान की मूर्ति पर लगाएं। आप चाहें तो लाल मसूर भी दान कर सकते हैं। आज काफी अच्छा संयोग बन रहा है। वैसे तो पूर्णिमा दोपहर में साढ़े 12 बजे खत्म हो गया है लेकिन रविवार सुबह तक जयंती का पर्व मनाया जाएगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features