विजया एकादशी में कुछ खास उपाय करने से आपको हो सकता है लाभ, जानिए

हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर माह एकादशी पड़ती है और उसमें लोग व्रत करते हैं। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होता है और लोग उनकी पूजा करते हैं। फाल्गुन मास में भी पड़ने वाले कृष्ण पक्ष में एकादशी पड़ती है। यह एकादशी विजया एकादशी कहलाती है। इस बार यह एकादशी 27 फरवरी को पड़ रही है। रविवार होने से इस दिन का महत्व काफी बढ़ जाता है। इस दिन अगर कुछ खास तरह के उपाय करें जाएं तो भगवान विष्णु की कृपा हो सकता है और आपको लाभ हो सकता है। आइए जानें।

यह उपाय आपको दे सकते हैं लाभ
विजया एकादशी पर आपको भगवान विष्णु को याद करना चाहिए। इस दिन आपको भगवान को पंचामृत अर्पित करना चाहिए ताकि आप पर कृपा बनी रहे। इसके बिना भगवान खुश भी नहीं होते हैं। इस दिन आपको पीले वस्त्र धारण करना चाहिए इससे कृपा मिलती है। बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा भी पीले वस्त्र में की जाती है। पीले रंग के फूल भी उनको अर्पित करना चाहिए। तुलसी के पत्ते भगवान को काफी प्रिय हैं। यह पंचामृत में भी डाला जाता है। इसका इस्तेमाल भी करना अच्छा है।

एकादशी के व्रत में क्या करें
विजया एकादशी का व्रत भगवान विष्णु का ही व्रत है ऐसे में उनकी पूजा करना बहुत आवश्यक है। पूजा करने के साथ ही आपको व्रत कथा का भी पाठ करना जरूरी है। भगवान विष्णु की पूजा में व्रत कथा के पाठ की आवश्यकता बहुत है। इस दौरान उनकी आरती करना भी जरूरी है। आरती करने में ही भगवान विष्णु की पूजा की समस्त कमी को पूरा किया जा सकता है। विष्णु की पूजा में मंत्रों का जाप करके और चालीसा का पाठ करके भी पूजा को पूरा किया जा सकता है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com