अमावस्या में कर लें यह उपाय, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

       हर 15 दिन में पूर्णिमा और अमावस्या हिंदू धर्म में काफी महत्व रखती है। कई तरह की पूजा पाठ इस दौरान किए जाते हैं। इस दिन दान पुण्य का भी काफी महत्व है। लोग तो पहले अमावस्या और पूर्णिमा पर स्नान करके दान जरूर करते थे। इससे काफी हद तक कष्टों से मुक्ति मिलती है। आज भी अगर लोगों के जीवन में किसी प्रकार के कष्ट हैं तो वे अमावस्या के दिन उपाय करके कष्टों से निवारण पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि अमावस्या के दिन क्या-क्या करने से मुसीबत और तकलीफ कम हो  सकती है।

पितृ पक्ष की अमावस्या है खास
पितृ पक्ष में पड़ने वाली अश्विन अमावस्या काफी खास मानी जाती है। इस दिन पितृ पक्ष का अंतिम होता है और सभी पुरखे और पूर्वज को धरती लोक पर आते हैं वे विदा हो रहे होते हैं और अपनी दुनिया में लौट जाते हैं। इस दौरान उन्हें अच्छे से विदा करना जरूरी है जिससे वे आशीर्वाद देकर जाते हैं और अपने परिवार के कष्टों को भी कम करते हैं। इस दिन दान पुण्य भी करना चाहिए। इस दिन उनका श्राद्ध करना होता है जिनकी तिथि नहीं मालूम होती है और उनको याद किया जाता है। यह पितृ मोक्ष अमावस्या छह अक्तूबर को पड़ रही है। यह करने से काफी हद तक परेशानी कम होती है।

यह भी हैं उपाय
अमावस्या के दिन दान करें और अपने पितृ दोष, छाया दोष और

मानसिक समस्याओं से भी मुक्ति पाएं।
अमावस्या पर चीटीं, गाय, पक्षी, कुत्ता, कौवा को भोजन और पानी जरूर दें
अमावस्या के दिन खाने की चीज दान करें और चंदन लगाएं
घर में सफाई रखें और गंगाजल का छिड़काव घर में करें
ब्राह्मणों को भोजन कराएं और खीर खिलाएं
सफेद फूलों को पानी में बहा सकते हैं
घर के ईशान कोण में गाय के घी और  लाल धागे का दीप जलाएं
अमावस्या के दिन ब्राह्मणों और गरीबों को दान करना अच्छा माना जाता है
इस दिन विशेष मंदिरों के दर्शन भी करने जा सकते हैं जहां अमावस्या के दिन पूजा होती है

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com