शुभ योग में गुरु पूर्णिमा, उपाय करने से होगा लाभ

गुरु पूर्णिमा इस साल 13 जुलाई को मनाई जाएगी। साल 2022 में गुरु पूर्णिमा कुछ खास योग में पड़ रही है। इस दिन पूजा करने से तमाम तरह के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। यह योग न केवल आपके कष्ट दूर करेगा बल्कि आपकी नौकरी में तरक्की और समृद्धि भी बढ़ाएगा। यह पूर्णिमा आषाढ़ महीने की है। आइए जानते हैं कि किस योग में पड़ रही है पूर्णिमा।

भगवान तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं गुरु
हमारे भारत में गुरुओं को श्रेष्ठ स्थान प्राप्त है। भगवान से भी ऊंचे दर्जा गुरुओं को दिया जाता है। कहा जाता है कि अगर भगवान और गुरु खड़े हों तो पहले गुरु के पैर छुना चाहिए क्योंकि उन्होंने ही हमें बताया है कि कौन भगवान है और कौन इंसान। गुरु पूर्णिमा इस लिहाज से भी खास है कि यह वेद व्यास के जन्मदिन के रूप में भी मनाते हंै। वेद व्यास जी ने महाभारत लिखी थी।

गुरु पूर्णिमा पर यह करें उपाय
गुरु पूर्णिमा पर 13 जुलाई के दिन शुभ योग में पूजा करने से लाभ होगा। यह शुभ योग राजयोग कहलाते हैं। कुछ उपाय करना अच्छा होता है। जैसे इस दिन लक्ष्मीनारायण के मंदिर में नारियल कटा हुआ चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की पूजा करें। पीली मिठाई  दान करें और वस्त्र दान करें। इससे दोष दूर होगा। अगर पैसे की समस्या है तो पूर्णिमा के दिन चने की दाल दान करें। पीली मिठाई भी दान कर सकते हैं। शादी में रुकावट है तो गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु यंत्र स्थापित करें और उनकी रोज पूजा करें। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए गुरु पूर्णिमा बेहद खास है। इस दिन गीता का पाठकरें। गुरुओं का आशीर्वाद लें।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com