इन उपायों से होगा लाभ
धनतेरस सुख समृद्धि का दिन है। खरीदारी के लिए लोग इसी दिन को चुनते हैं। इससे पूरे साल भर तक बरकत रहती है। अगर उपायों को नहीं किया तो काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। लेकिन कहा जाता है कि कुछ ऐसी चीजें हैं जिनकी खरीदारी धनतेरस के दिन नहीं करनी चाहिए। आप चाहें तो सोना चांदी खरीद सकते हैं और तांबा पीतल भी खरीद सकते हैं। आपके लिए सिक्का भी खरीदना शुभ होगा।
उधार : धनतेरस के दिन किसी को उधार नहीं देना चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। अगर उधार लेंगे और उधार देंगे तो आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
बर्तन : वैसे तो आम तौर पर लोग धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन खरीदते हैं। लेकिन कहा जाता है कि स्टील के अलावा कांच और प्लास्टिक के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। यह राहु और शनि से संबंधित होने के कारण समृद्धि को बढ़ाने में सहायक नहीं है।
अगर कुछ खरीदें : अगर आप धनतेरस के दिन पीतल या तांबा का बर्तन लेते हैं तो उसमें मिठाई या फिर चावल भर लें। यह काफी शुभ माना जाता है क्योंकि खाली बर्तन लाना अच्छा नहीं। इसी तरह माता लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति ला रहे हैं तो ध्यान रखें कि वह कांच या प्लास्टर आफ पेरिस का न हो। इनकी पूजा नहीं की जाती है। जूते चप्पल दरवाजे के सामने न रखें। दरवाजा धो दें। धनतेरस में दिन के समय न सोएं। नुकीली चीजें न खरीदें।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features