क्या गूगल मैप की हर ट्रिक जानते हैं आप, जानें कैसे खोज करें आसान

गूगल की ओर से वैसे तो कई सुविधाएं दी जाती हैं और उसमें सबसे ज्यादा काम की और खास सुविधा मैप की है। आप कहीं भी जाएं आपकी मैप मदद करता है। लेकिन इसको भी उपयोग करने की एक ट्रिक होती है। कभी-कभी लोग गूगल मैप करने के बाद भी समय पर न तो कहीं पहुंच पाते हैं और न ही वे मैप को समझ पाते हैं। गूगल मैप की ट्रिक को भी समझना काफी जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

पार्किंग को भी खोजना आसान
अगर आप गूगल मैप को उपयोग करते हैं तो आपको कुछ चीजों के बारे में पता होना जरूरी है, ताकि आप इसका सही उपयोग कर सकें। इसका सबसे अच्छा उपयोग आप अपनी कार और बाइक को पार्क करने के लिए कर सकते हैं जब आपको कहीं पार्किंग नहीं मिलती है। अगर आप कभी कार और बाइक से निकलते हैं तो आपको पार्किंग के लिए अपने गगूल मैप का उपयोग करना चाहिए। गूगल मैप पार्किंग को याद रख कर आपको सूचना देती है और आपको पार्किंग ढूंढने में मदद करती है।

कैसे करें मैप का उपयोग
अगर आप कहीं घूमने के लिए जा रहे हैं, जैसे किसी बाजार या मॉल तो आपको अपनी कार या बाइक को पार्किंग में खड़ा करना होता है। कभी-कभी काफी बिजी पार्किंग जहां एक साथ कई गाड़ियां खड़ी होती है वहां अनी गाड़ी को ढूंढ पाना आसान नहीं होता है। ऐसे में आपको गूगल मैप से काफी हद तक सहायता मिल सकती है। आपको गूगल मैप 20 मीटर तक आपकी सहायता करने में सहायक है। गूगल आपको सीधे आपके वाहन तक ले जाएगा। सबसे पहले तो आपको अपनी गाड़ी पार्क करने के बाद गूगल मैप खोलना होगा और मैप में नीली जगह पर क्लिक करना होगा। आपको कई चीजें दिखेंगी जिसमें आपको सेव पार्किंग विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद आपको गूगल मैप खोलते ही लाल मार्कर मिलेगा जो आपको वाहन तक ले जाने में सहायक होगा। आप अधिक जानकारी पर भी क्लिक कर सकते हैं। आप क्लियर पर जाकर स्थान को हटाने में भी सक्षम हैं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com