भारतीयों के लिए सोना सिर्फ धातु नहीं बल्कि कई विशेष चीजों का जरिया है। इसमें बचत है तो रिश्ते और परंपरा है। त्यौहार और आयोजन सोने के बिना अधूरे हंै। लेकिन अब भौतिक रूप से ज्यादा लोग बांड व अन्य चीजों से सोने में निवेश कर रहे हैं। सरकार की ओर से सॉवरेन गोल्ड बांड की दूसरी सीरीज घोषित की गई है। यह इसी महीने अगस्त में शुरू होगी। आप चाहें तो आनलाइन भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं। कैसे करें निवेश।
सिर्फ पांच दिन के लिए मौका
सरकार की ओर से सॉवरेन गोल्ड बांड खरीदने के लिए सिर्फ पांच दिन का मौका मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की ओर से बताया गया है कि 22 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक लोग निवेश के लिए आगे आ सकते हैं। योजना के तहत लोगों को कई तरह के फायदे मिलेंगे। न केवल उनको सस्ता सोना मिलेगा बल्कि सोने पर ब्याज भी मिलेगा।
क्या होगा दाम और फायदे
वित्त मंत्रालय की ओर से जो सावरेन बांड के दाम अभी तय नहीं है लेकिन पिछली बार जून में जब यह योजना आई थी तो इसका दाम 5091 रुपए प्रति ग्राम तय था। सोने के दाम घटने बढ़ने की वजह से इस पर फैसला अभी नहीं हुआ है। आप यह सोमवार से खरीद सकते हैं। इसके तहत आप आनलाइन या आफलाइन खरीद सकते हैं। आनलाइन खरीदने पर 50 रुपए की छूट मिलती है। बैंक अकाउंट, डिमैट अकांउट, डाकघर से भी ले सकते हैं। यह निवेश आठ साल के लिए होता है। लेकिन आप 5 साल में इसे बेंच सकते हैं। इसमें निवेशक को 2.5 फीसद का सालाना ब्याज मिलता है जो सोने पर नहीं मिलता। आप एक ग्राम कम से कम और 4 किलो ज्यादा से ज्यादा खरीद सकते हैं। 20 किलोग्राम संस्था ले सकती है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features