अगर है प्रकृति से प्यार तो शुरू करें ये व्यापार, कमाएं मुनाफा

आज लोग अपना बिजनेस करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। कोरोना के अनिश्चित माहौल ने लोगों को कुछ अपना करने के लिए प्रेरित किया है। कई लोगों की लॉकडाउन के दौरान नौकरी चली गई तो कुछ लोग अपनी सारी बचत से हाथ धो बैठे। इसलिए लोग अपना व्यापार शुरू करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। सरकार भी लोगों को अपना काम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। तमाम सरकारी योजनाएं बैंक की ओर से चलाई जा रही है। कुछ बिजनेस के बारे में आपको जानकारी देंगे ताकि आप कुछ कर पाएं। आइए जानते हैं।

कागज के बनाएं गिलास और कटोरे
यह बिजनेस आज पर्यावरण की दृष्टि से काफी मांग में है। इसकी डिमांड शहरों में तेजी से बढ़ रही है। प्लास्टिक को लेकर चले अभियान के बाद से कागज के कटोरे और ग्लास अब उपयोग में लाए जा रहे हैं। लेकिन आप सोचेंगे कि यह बिजनेस का रूप कैसा लेगा। आपको बता दें कि यह उत्पाद तैयार करने का कारोबार है। इसके बाद  इसे बाजार में पहुंचाना भी होता है। इसी के लिए केंद्र सरकार काफी सहायता भी कर रही है। यह पेपर कप मेकिंग बिजनेस कहलाता है और यह आसानी से नष्ट हो जाता है।

कैसे शुरू करें व्यापार  
सरकार की ओर से यह काम शुरू करने के लिए लोन दिया जाता है जिसे मुद्रा लोन कहते हैं। इसमें सरकार सब्सिडी भी देती है। आपको योजना में कुल 25 फीसद ही निवेश करना होता है। यह पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत का 25 फीसद है। सरकार की ओर से 75 फीसद मदद दी जाती है। यह काम करने के लिए 500 वर्गफीट का क्षेत्र होना जरूरी है। इसमें मशीन और उपकरण के अलावा तमाम चीजों में करीब दस लाख रुपए तक लग सकते हैं। इसमें मशीन भी लगती है। मशीन के लिए आपको एक से दो लाख रुपए तक खर्च होंगे। यह आपको दिल्ली, हैदराबाद, आगरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में आसानी से मिलेगी। आपको तमाम चीजें भी काफी कम पैसे में मिल जाएगा। इसमें आप दो से तीन करोड़ पेपर कप तैयार करते हैं और उसे 20 से 40 पैसे में बेचते हैं। इसमें अच्छा मुनाफा होता है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com