लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में शुक्रवार की सुबह एक प्रेमी और उसकी प्रेमिका का शव सूरजदीप काम्प्लेक्स में खून से लथपथ पाया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने पहले अपने हाथों की नस काटी। इसके बाद युवती काम्प्लेक्स की पांचवी मंजिल से कूद गयी, जबकि प्रेमी सीढिय़ों से नीचे तक आया और फिर प्रेमिका के शव के पास ही गिर गया और उसकी भी मौत हो गयी। दोनों युगल कैसरबाग के मकबूलगंज इलाके के रहने वाले थे।

एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे हजरतगंज के जापलिंग रोड स्थित सूरजदीप काम्प्लेक्स के गार्ड तेजपाल ने पुलिस कंट्रोल रूम को इस बात की सूचना दी कि काम्लेक्स के ग्राउंड में एक युवक व युवती का शव पड़ा है। एक साथ दो लोगों के शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गये।

कुछ ही देर में इंस्पेक्टर हजरतगंज, सीओ हजरतगंज और एसपी पूर्वी भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस को दोनों युवक व युवती के शव ग्राउंड पर खून से लथपथ मिले। दोनों के हाथों की नस भी कटी हुई थी। इसके बाद पुलिस छानबीन करती हुई छत पर पहुंची तो छत पर खून ही खून ही बिखरा हुआ था।

छत पर ही एक नया ब्लाड पड़ा हुआ था। युवती के पैर का एक जूता भी छत पर ही पड़ा था। पुलिस ने छानबीन के लिए मौके पर फारेंसिक टीम को भी बुलाया लिया। वहीं दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मच्र्यूरी भेज दिया। पुलिस को मौके से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला। फोन में सिमकार्ड गायब था। पर युवक व युवती की कुछ फोटोग्राफ मौजूद थी। इस छानबीन के दौरान पुलिस को इस बात का पता चला कि कैसरबाग के मकबूलगंज इलाके में रहने वाले कालज नाम की एक युवती के गायब होने की रिपोर्ट उसके प्र्रेमी ओजस्व के खिलाफ दर्ज है।

हजरतगंज पुलिस ने इसके बाद कैसरबाग पुलिस को मौके पर बुला। मौके पर पहुंची कैसरबाग पुलिस ने दोनों की शिनाख्त काजल और ओजस्व के रूप में की। गुरुवार को कालज के मामा गोमतीनगर निवासी भास्कर पाण्डेय ने आजेस्व के खिलाफ कालज को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस को अपनी छानबीन में इस बात का पता चला है कि कालज और ओजस्व दोनों पड़ोसी थे और दोनों के बीच काफी समय से प्र्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह भी चर्चा है कि दोनों शादी करना चाह रहे थे पर कालज के परिवार वालों इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। शायद इसी के चलते दोनों प्रेमी युगल ने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features