मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रांति को लेकर लोगों में काफी अच्छी परंपरा को निभाने का चलन है। कुछ लोग जहां स्नान दान में विश्वास करते हैं वहीं कुछ लोग मकर संक्रांति के दिन अच्छे कार्यों को करने में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। इस बार संक्रांति में सूर्य और शनि ग्रह फिर से एक साथ आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा संयोग काफी साल बाद बन रहा है। यह असर किन-किन राशियों में होगा आइए जानते हैं।
29 साल बाद बनेगा संयोग
जानकारी के मुताबिक, मकर संक्रांति में यह संयोग काफी सालों बाद पड़ रहा है। जब सूर्य और शनि दोनों ही मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि यह 29 साल बाद ऐसा कारनामा होगा। इस दौरान दोनों ही एक दूसरे के प्रति किसी तरह का कोई गुस्सा नहीं करते हैं। बताते हैं कि शनि के लिए सूर्य की ये स्थिति रिश्तों में अपनेपन को दिखाता है। हालांकि जब सूर्य मकर राशि में हर मकर संक्रांति में आते हैं तो ऐसा कम होता है लेकिन इस बार यह खास है। इसका प्रभाव भी राशियों पर पड़ेगा। बता रहे हैं कि 29 साल दोनों का सामना होने से यह अलग प्रभाव दिखाएगा।
किन राशियों में प्रभाव
मेष राशि में काम के दौरान कुछ दिक्कत आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी समस्या ओगी। करियर को भी स्थिति साफ नजर नहीं है। वृष राशि में करियर के लिए यह अच्छा होगा और यात्रा भी करनी होगी। हालांकि घर में कुछ रिश्ते ग़ड़बड़ होंगे। मिथुन राशिा में व्यापार करने वालों को लाभ मिल सकती है। पिता की संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। कर्क राशि वालों के लिए प्रेम संबंध में कुछ दिक्कत की जानकारी मिल रही है। जीवनसाथी के साथ भी कुछ समस्या हो सकती है। सिंह राशि वालों के लिए नौकरी में कुछ नया होने के संकेत है। कन्या वालों को शेयर बाजार से बचना अच्छा होगा। तुला राशि वालों के लिए करियर में कुछ खास होने के संकेत है। धनु और मकर वालों के लिए धन लाभ के योग हैं और सेहत भी अच्छी रहेगी लेकिन सावधानी जरूरी। कुभ के लिए नींद की समस्या बनने की बात सामने आ रही है। मीन राशि वाले आर्थिक लाभ पा सकते हैं।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features