सूर्य किस राशि में कर रहा है गोचर, जानिए क्या होगा असर

आकाशगंगा में ग्रह और नक्षत्र एक जगह पर नहीं होते। वे महीने दो महीने में अपना स्थान बदलते रहते हैं। एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसे ही गोचर कहते हैं। सूर्य जो कि ग्रहों में सबसे श्रेष्ठ माने जाते हैं वह अपनी राशि बदल रहे हैं। वह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। बताया जा रहा है कि चंद्रमा के घर में करीब एक माह तक वह रहने के बाद आगे बढ़ेंगे। आइए जानते हैं कि इनका क्या असर होगा।

16 जुलाई को करेंगे प्रवेश
जानकारी के मुताबिक, चंद्रमा के घर में करीब एक माह तक सूर्य 16 जुलाई को प्रवेश करने के बाद रहेंगे। वह कर्क राशि में इसी दिन प्रवेश कर रहे हैं। कर्क राशि के एक तरह से देखा जाए तो कर्ताधर्ता चंद्रमा ही हैं। इसका असर राशियों पर भी पड़ता है। वृश्चिक राशि के लोगों को खासतौर पर अपना ध्यान रखना होगा। यह स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी करता है। लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें किसी भी प्रकार की चीजों में।

क्या सावधानी बरतें
 वृश्चिक राशि वालों को खास तौर पर सावधानी रखने की जरूरत है। सूर्य के कर्क राशि में जाने के बाद और वहां रहने के दौरान वृश्चिक राशि के लोगों पर स्वास्थ्य और आय से जुड़ा प्रभाव पड़ता है। यह आमदनी को लेकर भी हो सकता है और व्यापार या नौकरी को लेकर भी। इसलिए इस राशि के लोगों को बेवजह के निवेश से बचना होगा और कर्ज के अलावा किसी को कर्ज देने से भी सावधान रहना होगा। परिवार में किसी प्रकार की अनबन से बचें और जहां तक हो सकें तो प्रेम रखें व गुस्से से बचें। कुछ माह बाद प्रभाव उतरने पर मंगलकारी होगा।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com