जब सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन तो इन 4 राशियों को मिलेगी नौकरी में प्रमोशन

14 मई को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। और वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं इसका प्रभाव भी राशियों पर पड़ेगा। 14 मई को अक्षय तृतीया का पर वही मनाया जाएगा जिसके चलते सूर्य वृषभ राशि में जब प्रवेश करेंगे तो कुछ राशियों में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी और प्रमोशन होने के भी आसार हैं। तो चलिए जानते हैं उन चार राशियों के बारे में जिन्हें सूर्य के राशि परिवर्तन से उनका लाभ मिलेगा।

 

मेष राशि

मेष राशि राशि चक्र की प्रथम राशि है। और मेष राशि के जातकों को सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करते ही इसका अत्यंत अशुभ प्रभाव मिलेगा। आपको नौकरी में परिवर्तन के साथ उन्नति भी मिलेगी वहीं कुछ जातकों को प्रमोशन भी मिलने के आसार बने हुए हैं। यात्रा देशाटन की बात करें तो मेष राशि के जातकों को लंबी यात्रा करने का शुभ अवसर भी प्राप्त हो सकता है। नए वाहन की खरीददारी भी आप कर सकते हैं इसके साथ ही माता-पिता की सेहत से संबंधित जो समस्या है उनमें सुधार मिलेगा और मानसिक तनाव भी आपका कम होगा। आप सूर्य भगवान को नित्य दिन जल चढ़ाएं इससे लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के सूर्य में प्रवेश करते ही इसका शुभ परिणाम मिलेगा। वृषभ राशि के जातकों को सूर्य के प्रवेश करते ही कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसके साथ ही आपको नई नौकरी मिलने के भी शुभ संकेत मिल रहे हैं। यहां तक कि आपका मनपसंद ट्रांसफर भी हो सकता है। अगर आपका वैवाहिक जीवन है तो बहुत अच्छा रहेगा। आपका धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी पूजा पाठ में मन लगेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और हर काम में आप अपना मन लगाकर उसे पूरा करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश करते ही आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके व्यापार में तरक्की होएगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। वही महिला पक्ष की तरफ से आपको अच्छे समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। संपत्ति में वृद्धि होगी और योजनाएं पूरी होंगी। नया कोई वाहन आप खरीद सकते हैं। हालांकि आपको बाहर के खाने से बचना होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों में आज ऊर्जा दिखाई पड़ेगी। आप पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना कार्य पूरा करेंगे और आपको यह भी बता दें कि आपका जो रुका हुआ कार्य है उसमें सफलता मिलेगी। आपको धन की वृद्धि होगी। नौकरी में आ रही बाधाओं से परेशान ना हो क्योंकि यह बाधाएं भी दूर हो जाएंगे। धनु राशि के जातकों को प्रमोशन के अत्यंत प्रबल योग बन रहे हैं। शुभ समाचार मिलने के संकेत मिल रहे हैं हालांकि आपको किसी से वाद-विवाद करने की जरूरत नहीं है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com