सौर मंडल में हमेशा ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता रहता है। इसका असर राशियों पर भी पड़ता है और राशियों को जातकों को भी प्रभाव दिखता है। हर माह राशि बदलने वाले सूर्य इस महीने फिर बदल रहे हैं। अभी सूर्य वृषभ राशि में हैं और अब वो मिथुन राशि में जाएंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए काफी शुभ होगा। आइए जानते हैं।

15 जून को बदलेंगे राशि
सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। कहा गया है कि सूर्य गोचर ज्योतिष शास्त्र में काफी जरूरी है। साथ ही इनका संबंध न केवल आपकी सफलता से बल्कि पिता, गुरु, सेहत और सरकार से लेकर उसके शासन-प्रशासन तक में दिखता है। आज से नौ दिन के बाद यानी कि 15 जून को सूर्य राशि मिथुन राशि में वृषभ राशि से जाएंगे। यह कुछ लोगों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह मेहनत को बढ़ाएगा।
इन राशियों के लिए शुभ
वृष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन काफी लाभ देगा। जानकारी के मुताबिक, अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो यह मिल सकता है। इसके अलावा आपको आर्थिक मामले में काफी फायदा होने वाला है। कोई समस्या है तो उसका भी निवारण होगा। आपका व्यवहार ही आपका काम बनाएगा। नौकरियों के दरवाजे खुलेंगे। सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। धन का लाभ होगा साथ ही व्यापार में भी मुनाफा होगा। निवेश करने वाले भी फायदे में रह सकते हैं। कन्या राशि वालों के लिए सूर्य की राशि में परिवर्तन अच्छा संकेत है। यह उनके करिअर और नौकरी के लिए अच्छा है। साथ ही आपको बढ़ोतरी भी मिलेगी। सम्मान मिलेगा और आने वाले दिनों में कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features