इस दिन पड़ रहा है शनि अमावस
साल 2021 का अंतिम शनि अमावस के दिन ही सूर्य ग्रहण पड़ने से यह दिन काफी खास हो गया है। बताते हैं कि सभी अमावस में शनि अमावस सबसे ज्यादा खास माना जाता है। इस दिन आपके उपाय आपको दिक्कतों से निजात दिलाती है। बताते हैं कि 4 दिसंबर के दिन शनिवार है और इसी दिन सूर्य ग्रहण भी है। ऐसे में आपको कुछ उपायों को करना जरूरी है जिससे दिक्कतें कम होगी।
ये उपाय दूर करेंगे दिक्कत
अगर आपको शनि दोष से मुक्ति चाहिए तो आपको शमी के पेड़ की पूजा करनी होगी। इस दौरान आपको पौधे के नीचे सरसों का दीपक जलाना होगा। इससे परेशानियां खत्म होती है। शनि अमावस के दिन आपको सरसों का तेल, उड़द की काली दाल, कुलथी, चने की काली दाल और गुड़ को शनिदेव को चढ़ाने से शुभ होगा। इस दिन सुबह या फिर शाम को मंदिर में हनुमान चालीसा या फिर बजरंग बाण भी पढ़ सकते हैं। पीपल के नीचे सात अनाज के साथ तिल और सरसों के तेल का दीपक भी जला सकते हैं। तिल के तेल का पकवान भी आप गरीबों को और पशु व पक्षियों को खिला सकते हैं। अमावस के दिन 108 बेल के पत्ते से बनी माला भी शिवलिंग पर चढ़ा दें जिससे अच्छा होगा। बरगद के पेड़ में गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भी शुभ होता है। इस दिन नानवेज खाना भी छोड़ना काफी अच्छा होता है। घोड़े की नाल भी अपने मुख्य दरवाजे पर जरूर लगाएं। नाल को ऊपर रखें। अमावस्या तीन दिसंबर की शाम 4 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा और यह 4 दिसंबर को दोपहर सवा एक बजे तक रहेगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features