आनलाइन फूड घर तक पहुंचाने वाली कंपनी स्वीगी की ओर से एक ऐसी सेवा बंद कर दी गई है जो लोगों में काफी लोकप्रिय थी। यह फैसला स्वीगी ने पांच मेट्रो शहरों के लिए लिया है। स्वीगी कंपनी की ओर से सुपर डेली सर्विस को बंद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि कंपनी ने अपनी इंस्टामार्ट सेवा इसकी जगह शुरू की है जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। आइए जानते हैं।

कौन सी सेवा बंद होगी
भारत में खाना पहुंचाने के लिए मौजूदा समय में दो कंपनियां काफी आगे बढ़ चुकी हैं। जोमैटो और स्वीगी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अपना फूड आर्डर करते हैं। लेकिन स्वीगी की ओर से खाने के अलावा जरूरत का सामान पहुंचान के लिए सुपर डेली सर्विस शुरू की गई ती। इसमें रोज का सामान मंगवाया जा सकता था और इसका सब्सक्रिप्शन लेना होता था। जैसे ही आप सामान की लिस्ट बनाकर कार्ट में डालते हैं वैसे ही वह आपके घर तक सुबह पहुंचाया जाता है। अब यह सेवा बंद की जा रही है।
इन शहरों में बंद होगी सर्विस
स्वीगी की ओर से दिल्ली एनसीआर के अलावा मुंबई, चेन्नई, पुणे और हैदराबाद में यह सेवा बंद की जाएगी। इन्हीं शहरों में इसे शुरू किया गया था। यहां 12 मई से इस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। इसकी जगह पर लोग इंस्टा मार्ट का उपयोग कर सकेंगे। कंपनी ने वैसे तो 10 मई से ही आर्डर लेना बंद कर दिया है। पुराने आर्डर 12 तक पहुंचा दिए जाएंगे। और अगर वालेट में पैसे हैं तो वह वापस मिल जाएंगे। हालांकि यह सेवा बंगलुरु में जारी रहेगी। वहां इसे बढ़ाया जाएगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features