इनकम टैक्स भरते समय भरनी होगी नई जानकारी, जानिए

इनकम टैक्स रिटर्न भरना अपने आप में काफी बोझिल काम है। इसके लिए या तो लोग सीए को हायर करते हैं या फिर किसी एजंसी के माध्यम से भरते हैं। काफी लोग तो इमकम टैक्स रिटर्न फाइल करना सीखना भी नहीं चाहते क्योंकि उन्हें यह काम काफी ज्यादा समय लेने वाला लगता है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसमें मांगी जाने वाली जानकारियां हैं जिनको उपलब्ध कराना होता है। अब बताया जा रहा है कि इस बार के वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आइटीआर फार्म आ गए हैं और उसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं कि क्या बदलाव हैं।

कुछ चीजें बदली गई हैं
आइटीआर फार्म आ गया है और लोग इसे भर सकते हैं। यह वित्तीय वर्ष 2021-22 और अससमेंट ईयर 2022-23 का है। बताया जा रहा है कि ज्यादा बदलाव तो नहीं किए गए हैं लेकिन कुछ चीजें नई शामिल की गई हैं। उसमें कुछ जानकारियां संबंधी विकल्प जोड़े गए हैं जिनको भरने होंगे। अगर आपको ज्यादा जानकारी नहीं है तो आपको आइटीआर भरने में आगे और भी दिक्कत हो सकती है।

ये देनी होंगी जानकारियां
पीएफ खाते में ढाई लाख से ज्यादा योगदान होने पर अतिरिक्त योगदान में जो ब्याज मिला है उस पर टैक्स देना होगा। अगर अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक कोई संपत्ति खरीदी या फिर बेची है तो उसकी जानकारी देनी होगी। अगर मकान आपने रेनोवेट किया है तो उसकी जानकारी देनी होगी। आपको कैपिटल गेन के बारे में भी जानकारी देनी होगी। साथ में रेसिडेंशियल स्टेटस भी बताना होगा। यह आईटीआर 2 और आइटीआर 3 फार्म में स्टेटस सपोर्ट का आप्शन चुन सकते हैं। ईएसओपी पर टैक्स टालने की जानकारी भीदेनी होगी और टैक्स की रकम भी बतानी होगी। अगर विदेश में कोई संपत्ति है तो उससे कमाई हो रही है तो उसको भी बताना होगा। अगर आपने देश के बाहर कोई संपत्ति बेची है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी। इस बार पेंशनरों को भी अपने स्रोत बताने होंगे कि उनकी पेंशन का स्रोतक्या है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com