शनि बदल रहा है अपनी चाल, कुंभ राशि में करेगा प्रवेश

ग्रहों और राशि के परिवर्तन का हमारी जिंदगी पर भी खासा असर पड़ता है। इस दौरान कुछ अच्छा होता है तो कुछ बुरे अनुभव भी हाथ लगते हैं। ऐसा राशि और ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने के बाद असर के रूप में दिखाई पड़ता है। आने वाले दिनों में पता चलेगा कि शनि ग्रह ने भी अपनी चाल में परिवर्तन किया है। अब वह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कुछ राशियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। आइए जानते हैं।

चाल परिवर्तन से होगा लाभ
जानकारी के मुताबिक, शनि की दशा खत्म होने के बाद यह ऐसे लोगों के लिए ही काफी अच्छा माना जा रहा है। अब जीवन में कुछ अच्छा होने के संकेत हैं। यह पिछले दो दिन पहले यानी 29 अप्रैल को बदली जा चुकी है। शनि ने ढाई साल के बाद अपनी राशि में परिवर्तन किया है। ऐेसे में जिनके ऊपर ढैय्या का असर रहा उनको अब मुक्ति मिल सकती है। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर चार राशियों के लिए काफी अच्छा होगा।

इन राशियों पर अच्छा प्रभाव
जानकारी के मुताबिक, शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर वृषभ राशि वालों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। इसमें उनकी नौकरी से लेकर व्यापार तक में सफलता के आसार दिख रहे हैं। इसके अलावा अगर वे कहीं अच्छी जगह निवेश करते हैं तो भी उनको अच्छा लाभ होगा। परिवार के लोग उनका साथ देंगे और यात्रा से लाभ होगा। इसके अलावा मिथुन राशिा के लोगों के लिए भी यह समय अच्छा है। उनको ढैय्या से राहत मिली है और अब इसका असर उनकी कमाई पर दिखेगा। उनको काफी हद तक सफलता मिलेगी। तुला राशि वालों के लिए भी यह समय अच्छा होगा। उनकी भी ढैय्या खत्म हो गई है। ऐसे में अगर वे कहीं अच्छी जगह निवेश करते हैं तो उनको फायदा होगा। उनको रुके काम बनेंगे और सफलता मिलेगी। धनु राशि वालों के लिए भी यह समय अच्छा होगा। उनको भी साढ़े साती से मुक्ति मिली है तो उनके लिए भी काफी चीजें अच्छी होगी।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com