इन भारतीय खिलाड़ियों की कमाई जान उड़ जाएंगे होश, यहां जानें

अकसर फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी को काॅपी करते हैं। कभी अपने खिलाड़ी की डाइट फाॅलो करते हैं तो कभी अपने फेवरेट खिलाड़ी के ड्रेसिंग स्टाइल को काॅपी करते हैं।ऐसे में फैंस कई बार ये भूल जाते हैं कि उनकी कमाई और मिडिल क्लास वालों की कमाई में जमीन आसमान का फर्क है। आज ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिनकी कमाई जान कर आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो चलिए जानते हैं भारतीय टीम में के ये दिग्गज खिलाड़ी आखिर कितनी कमाई करते हैं।

सचिन तेंदुलकर

लिस्ट में पूर्व खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो तेंदुलकर के पास मौजूदा समय में 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति है। सचिन की ज्यादातर कमाई विज्ञापनों के जरिए होती है।

महेंद्र सिंह धोनी

लिस्ट में पूर्व कप्तान कैप्टन कूल धोनी का भी नाम शामिल है। संपत्ति के मामले में धोनी दूसरे नंबर पर हैं। धोनी के पास इस वक्त 700 करोड़ की संपत्ति है। वे संन्यास लेने के बाद भी विज्ञापनों में एक्टिव दिखाई देते हैं। यही उनकी मेन कमाई का जरिया है।

विराट कोहली

विराट कोहली भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली इस वक्त 600 करोड़ की संपत्ति से भी अधिक के मालिक हैं। उनके पास इस वक्त भारतीय टीम के खिलाड़ियों में सबसे अधक ब्रैंड हैं। कोहली के पास फैशन और हेल्थ से जुड़ी कंपनियों की भरमार है।

सौरव गांगुली

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सौरव गांगुली का नाम आता है। इन्हें लोग दादा के नाम से भी जानते हैं। सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और इस वक्त ये बीसीसीआई के प्रमुख अध्यक्ष भी हैं। इनके पास मौजूदा समय में कुल 400 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंCWG 2022 : पुरुष लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास

ये भी पढ़ेंकौन हैं रेणुका सिंह जिसने अपने खेल व हुस्न से लगा रखी है आग

वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम का कभी अभिन्य हिस्सा रहे वीरेंद्र सहवाग भी लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। सहवाग ने ने सिर्फ शोहरत कमाई बल्कि इनके पास कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इनके साथ अब भी कई सारे ब्रैंड्स जुड़े हुए हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com