मंदिर में क्या होना जरूरी
मंदिर में सिर्फ देवी और देवता नहीं बल्कि कुछ प्रमुख चीजों का भी होना जरूरी है। जानकारी के मुताबिक, आपको मंदिर में गंगाजल जरूर रखना चाहिए। गंगाजल को बहुत पवित्र माना जाता है और किसी भी तरह का कोई भी काम हो उसमें गंगाजल का उपयोग किया जाता है। इतना ही किसी प्रकार का कोई भी संस्कार हो उसमें भी पूजा के लिए गंगाजल चाहिए होता है। बताते हैं कि यह खराब नहीं होता। इसलिए गंगाजल रखना जरूरी होता है। मोर पंख को भी पूजा स्थल में रखना जरूरी होता है। कहते हैं कि यह भगवान कृष्ण को प्रिय है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
भगवान को अति प्रिय हैं यह चीजें
मंदिर में न केवल मोरपंख और गंगाजल बल्कि अन्य चीजों का भी रखना जरूरी है। आप शालिग्राम को भी पूजा स्थल में रख सकते हैं। यह माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान का प्रतीक माना जाता है। इसको रखना काफी शुभ होता है। इसके अलावा मंदिर में शांख को भी रखना चाििहए। शंख को बजाने से घर में किसी तरह की कोई नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। इससे घर में एक अच्छे वातावरण का संचार होता है। इसके अलावा घर में सही दिशा में मंदिर काफी अच्छा है। यह ईशान कोण में होना अच्छा होता है। ईशान कोण उत्तर और पूर्व दिशा को कहा जाता है। इससे घर में हमेशा अच्छा होता है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features