ये 5 क्रिकेटर फंस चुके हैं पुलिस के जाल में, की थी ये शर्मनाक हरकतें

क्रिकेट को भारत में धर्म माना जाता है और इसे खेलने वाले को भगवान तुल्य माना जाता है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर समाज के एक बड़े वर्ग की जिम्मेदारी होती है। वे सेलिब्रिटी बनने के बाद अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर सकते वर्ना उनकी फैन फॉलोइंग घट जाएगी और लोग उन्हें पसंद करना छोड़ देंगे। आज हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की बात करने जा रहे हैं जिनकी हरकतों ने उन्हें पुलिस के चंगुल में फंसने पर मजबूर कर दिया था।

1. सुरेश रैना
सुरेश रैना भी एक बार पुलिस के चंगुल में फंस चुके हैं। दरअसल सुरेश रैना ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया था। ये वाक्या ज्यादा पुराना नहीं है बल्कि पिछले ही साल का है। उन्हें मुंबई की ही एक पार्टी का हिस्सा बनना था और उस वक्त वहां पर लाॅकडाउन था। ऐसे में पुलिस ने उन पर धारा 269,188 व 34 के तहत केस दर्ज किया था। वे एक शूट के लिए मुंबई आए थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें जल्द ही छोड़ दिया था।

2. विनोद कांबली
विनोद कांबली के गुस्से से कौन वाकिफ नहीं है और इसलिए उन्हें अपने क्रिकेट करियर से हाथ भी धोना पड़ गया था। वे गलत बयानों व हरकतों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते थे। 2015 में कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई थी। दंपति पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी नौकरानी के सैलरी मांगने पर उसे 3 दिन के लिए कमरे में बंद कर दिया था। हालांकि बाद में हेविट ने दंपति का साथ देते हुए कहा था कि इनकी नौकरानी ड्रग एडिक्ट थी।

3. बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के बैट्समैन बेन स्टोक्स 2017 में एक हाथापाई के मामले में फंसे थे। उन पर उस साल नाइट क्लब के बाहर मारपीट का आरोप लगा था और फिर उसी रात उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। उस वक्त उनके साथी खिलाड़ी ऐलेक्स हेल्स भी उनका साथ देते पाए गए थे। उन्हें इसके चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में टीम से बाहर कर दिया गया था। इससे पहले 2012 में भी पुलिस ने उन्हें नाइट क्लब के बाहर हंगामा करने पर अरेस्ट किया था।

4. वसीम अकरम
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम भी एक बार पुलिस के हत्थे लग चुके हैं। वे वेस्टइंडीज के दौरे के दौरान वकार यूनिस और आकिब जावेद के साथ बीच पर घूमने गए थे। वे मारिजुआना बीच पर गए थे। होटल के कुछ लोगों ने दावा किया था कि पूरी टीम होटल में ही है पर ये तीनों मरिजुआना बीच पर हैं। ऐसे में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था पर बाद में रिहा भी कर दिया था।

5. प्रवीण कुमार
अपनी तेज गेंदबाजी से प्रवीण कुमार एक वक्त पर टीम इंडिया की रीढ़ थे। हालांकि एक बार उनके पड़ोसी ने अपने बेटे संग उन पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। तब प्रवीण ने अपनी सफाई में कहा था कि वे वहां पर नहीं रहते हैं। वे सिर्फ वहां पर पेंट वर्क देखने को गए थे। इस मामले को तो फालतू में ही तूल दिया गया था।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com