रूस के इस खिलाड़ी ने जंग रोकने के लिए बीच मैदान में किया ये काम

इन दिनों रूस और यूक्रेन का युद्धा सुर्खियों में छाया हुआ है। लोग अपनेअपने घर छोड़ कर भाग रहे हैं। कहीं सुरक्षित ठिकाना ढूंढ़ कर लोग वहीं पर गुजर कर रहे हैं। ऐसे में एक खिलाड़ी ने बीच मैदान में चौंका देने वाला काम किया है। खिलाड़ी ने बीच मैदान में रूस और यूक्रेन से जंग रोकने की कोशिश की। खिलाड़ी का युद्ध रोकने का अंदाज इतना निराला था कि उनका ये तरीका इंटरनेट पर छा गया। तो चलिए जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में और इनके युद्ध रोकने के अनोखे तरीके के बारे में।

इस खिलाड़ी ने की युद्ध रोकने की अपील

इन दिनों रूस और यूक्रेन में भयानक युद्ध का माहौल है। लोग देश छोड़ कर भाग रहे हैं। यूईएफए ने इस युद्ध के चलते चैंपियंस लीग के फाइनल की मेजबानी रूस से हाथों से छीन ली। इस वजह से खेल जगत पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है। वहीं रूस के कुछ खिलाड़ियों ने इस युद्ध को रोकने की अपील अपनी तरीके से की है। रूस के फेमस टेनिस स्टार आंद्रे रूबेव भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने एक अनोखे अंदाज में युद्ध रोकने की कोशिश की है। उन्होंने लगातार आठंवा मैच हाल ही में जीता था। मैच जीतने के बाद आंद्रे ने कैमरे पर लगे लेंस पर एक खास संदेश लिख कर छोड़ा था।

ये भी पढ़ें- इस भारतीय खिलाड़ी के गुरू फंसे यूक्रेन में, घर पर हो रही बमबारी

ये भी पढ़ें- क्रिकेट में सफल करियर के बाद अब बाॅक्सिंग रिंग में उतरे पांड्या, जानें क्यों

इस अंदाज में की युद्ध रोकने की अपील

मैच जीतने के बाद उन्होंने अनोखे तरीके से अपना संदेश दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने मैच जीतने के बाद कैमरे के लेंस का इस्तेमाल किया। उन्होंने कैमरे के लेंस पर मेसेज लिखा, ‘प्लीज नो वाॅर’। आंद्रे रूस के नंबर दो टेनिस स्टार हैं। बता दें कि आंद्रे की उम्र अभी महज 24 साल ही है। उन्होंने हाबर्ट हरकाज के खिलाफ सेमीफाइन मैच जीता। तीन के सेट में उन्होंने 3-6,7-5,7-6 स्कोर कर मैच अपने नाम कर लिया। वे अब फाइनल में पहुंच गए हैं। रुस के खिलाड़ी ने गुरुवार के दिन दुबई में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे शांति और एकता करने में विश्वास रखते हैं। वे सेमीफाइनल जीतते ही अपनी भावनाओं को रोक न सके और युद्ध विराम की अपील करने लगे।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com