आज का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : मेष राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरे और साहसी महसूस करेंगे। आज आप अपनी लंबित योजनाओं पर अमल भी शुरू कर सकते हैं। आज आपको खुद के लिए बेहतर करने के मौके मिलेंगे। आज आप टालमटोल वाले रवैये के मुड में बिलकुल नहीं हैं और नतीजे देने वाले हल तलाश करेंगे। यह सोच आपके प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत अच्छी रहेगी। आज आपका शुभ रंग हरा है और शाम 6 से 8 बजे के बीच समय अच्छा  रहेगा।
वृष : चंद्रमा की तुला राशि में मौजूदगी की वजह से आज आप अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आज आप ऊर्जावान और आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। इस सोच के साथ आज आप जिससे भी मिलेंगे उस पर अमिट छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। आपको सिर्फ पहल करते हुए बात की शुरुआत करनी है। आपका आकर्षण और वाकपटुता लोगों को आपकी ओर खींचेगी और उन्हें  आपके साथ रहने को मजबूर करेगी। आज आपका शुभ रंग मजेंटा और शुभ समय शाम को 7.15 से 8.30 बजे के बीच का है।
मिथुन : मिथुन राशि के जातक आज मिश्रित भावनाओं के उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे। आपको नकारात्मक विचारों को खुद से दूर करने के रास्तेा तलाशने होंगे और अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। तकलीफ पहुंचाने वाली सोच से खुद को दूर रखने के लिए ऐसे काम में मन लगाएं जो आपको खुशी देते हैं। आज आपका शुभ रंग नीला है और दोपहर 3 बजे से शाम के 5.30 बजे के बीच का समय आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क : चंद्रमा की तुला राशि में मौजूदगी से कर्क राशि के जातकों का मूड आज अच्छा. रहेगा। प्रेम और लगाव की भावना से आज आप ओत-प्रोत होंगे। आपका उदार और दलायु रवैया आज ऊंचाई पर होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने में आप कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। आज आपका शुभ रंग लाइम ग्रीन और शुभ समय दोपहर 3.30 से शाम के 6 बजे के बीच का है।
सिंह : सिंह राशि के जातक आज सकारात्मेकता का अनुभव करेंगे। इसे अपने पेशेवर जिंदगी, प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन में भी अपनाइए। आप आमतौर पर अपने आने वाले कल के प्रति सकारात्मक रहते हैं। अपनी इसी सकारात्मकता को अपने परिवार और मित्रों में भी बढ़ाइए। परिवार के साथ घूमने-फिरने के लिए यह अच्छा समय है। आज आपका शुभ रंग है सफेद और शुभ समय सुबह 9.15 बजे से दिन के 11 बजे के बीच का है।
कन्या : तुला राशि में चंद्रमा की मौजूदगी से कन्या राशि के जातक पुराने रूटीन में नर्इ जान महसूस करेंगे। यह समय अपने पुराने शौक को फिर से शुरू करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने दायरे से बाहर निकल कुछ ऐसा कर डालिए जिसकी आपसे किसी को उम्मीद न हो। परिवार और मित्रों के साथ दिल खोलकर हंसिए। उनके साथ शाम 5 से 6.45 के बीच समय गुजारना अच्छा  रहेगा। आज आपका शुभ रंग पीला है।
तुला : ग्रहों की अनुकूल स्थिति और चंद्रमा की आपकी अपनी राशि में मौजूदगी की वजह से आप परिवार के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे। इस दौरान वो काम करिए जिन्हें  परिवार के साथ करने में आपको अच्छा लगता है। अपनी ऊर्जा बढ़ाने, कायाकल्प करने और खुश होने के लिए यह अच्छा  समय है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है आप अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लें। दोनों के बीच तालमेल बनाएं। आज आपका शुभ रंग नारंगी है और शुभ समय शाम को 7 से 9 बजे के बीच का है।
वृश्चिक : चंद्रमा के तुला राशि में आने से वृश्चिक राशि के जातकों का दिन सकारात्मक रहेगा। अगर आप लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो अब सही समय है, सितारे आपके अनुकूल हैं। कोई मुकदमा जो काफी समय से अटका हुआ था उसमें तेजी और सकारात्मक नतीजे आने की उम्मीद है। काम के बाद परिवार के साथ आराम का समय बिताना अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग क्रीम है और शुभ समय सुबह 10 से 11 बजे के बीच का है।
धनु : आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताना चाहेंगे। तुला राशि में चंद्रमा की मौजूदगी की वजह से आप अपने प्रियजनों की जरूरतों को लेकर संवेदनशील रहेंगे। जो लोग आपको बेहद प्रिय हैं, उनसे आपको प्यार, सम्मान  और अपनापन मिलेगा। इस समय को पूरा और खुलकर जिएं। आज आपका शुभ रंग हरा है और अच्छा समय दोपहर 2 से 4 बजे के बीच का है।
मकर : इस राशि के जातक आज महसूस करेंगे कि परिवार का साथ उन्हें। अच्छा  लगता है। आपको यह समय इस तरह बिताना चाहिए कि परिवार के सभी छोटे-बड़े आपके प्यार से लबरेज महसूस करें। साथ में फिल्म या डिनर करना अच्छा  विचार रहेगा। बेहद जरूरी चीजों को सुबह 10 से 11 बजे बीच निपटाएं। आज आपका शुभ रंग ग्रे है।
कुंभ : कुंभ राशि के जातक आज खुद को मुश्किल स्थिति में महसूस करेंगे। चंद्रमा की तुला राशि में उपस्थिति से उनकी मानसिक अवस्था दुविधा वाली होगी। कई परिस्थितियों से निपटने के लिए आपको सामाजिक और कूटनीतिक तरीके अपनाने पड़ सकते हैं। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ अंतिम छोर पर आ गया है, इसलिए आपको विवेक से काम लेना होगा ताकि आप किसी परेशानी में न फंसें। कुछ समय दीजिए, ये दौर भी खत्म हो जाएगा और सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो जाएगा। आज आपका शुभ रंग है हल्का हरा और शुभ समय दोपहर 3.30 बजे से शाम 6 बजे के बीच का है।
मीन : मीन राशि के जातकों के दिन की शुरुआत किसी गंभीर समस्या के साथ हो सकती है। चंद्रमा के तुला राशि में गोचर की वजह से यह समय समस्या  को नजरअंदाज करने का नहीं है। लिहाजा उनके हल के लिए कदम उठाएं और सफलता के लिए आगे बढ़ें। यह मुश्किल हो सकता है मगर आपके साहस और दृढ़ निश्चय से आप हर मुश्किल का सामना करने में सफल रहेंगे। आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ समय 3 से 5 बजे के बीच है।
अपराजिता श्रीवास्तव
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com