क्या कहती है आपकी आज की राशि, जानिए अपना राशिफल

मेष राशि

जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहत पर विशेष तौर पर आप ध्यान रखें। खान-पान पर ध्यान दें। कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिन्हें आप हल नहीं कर पा रहे हैं आने वाले समय में आपको उसका हल भी मिलेगा और आप उसे निदान भी पा लेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक वाद-विवाद से बचें। अकड़ स्वभाव होने के कारण कभी-कभी आपसे नोकझोंक भी हो जाती है। जुबान पर थोड़ा सा नियंत्रण रखें। वही आने वाला समय आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक पढ़ाई पर ध्यान दें। कैरियर आपका सुनहरा है। भोग विलास की चीजों को त्यागें। कुछ अनबन होने से परिवार में थोड़ी सी परेशानी रहेगी। हमेशा सहायतार्थ खड़े रहना चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चली आ रही समस्या का निराकरण होगा। बौद्धिक क्षमता का प्रयोग करें आपके लिए हितकारी होगा। किसी से उलझने की आवश्यकता नहीं है आप अपने काम से काम रखें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। धन संपत्ति से जुड़े मामलों में इनको सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में चल रहे मसलों पर भी इनको सफलता मिलेगी। आपको गाय को हरी घास खिलानी है इससे आपका जीवन और भी सकुशल गुजरेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक परिवार में चल रहे विवाद को सुलझाने में सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। गरीबों को खाना जरूर खिलाएं आप इससे चली आ रही परेशानियां दूर होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को संयम से काम लेने पर सफलता हासिल होगी। बेवजह किसी से तर्क वितर्क करने की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि आने वाला समय आपके लिए अनुकूल है। मित्रों से दूरी कम होगी और आपका व्यवहार उनको आकर्षित करेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आप दान दक्षिणा जरूर करें और गाय को भोग जरूर लगाएं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें जिससे बिगड़ी हुई सेहत आपकी बन जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता हासिल होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। आप थोड़ा संयम से काम ले और फिजूलखर्ची को कम करें। धन को संकलित करने की आवश्यकता है जिससे आने वाले समय में आपको उसका लाभ मिल सके।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में आप का रुतबा रहेगा। गुरु के चरणों में पुष्प अर्पित करें जिससे आपकी बौद्धिक क्षमता में विकास होगा। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे आपको।

मीन राशि

पढ़ाई लिखाई में आपका मन लगेगा। कैरियर में उन्नति संभव है । आपके विरोधी परास्त होंगे। धन-संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। खान-पान पर ध्यान दें।

वंदना

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com