आज का राशिफल, जानिए क्‍या कहते हैं आपके सितारे

मेष : चंद्रमा के वृश्‍चिक राशि में गोचर से मेष राशि के जातकों को काफी आराम मिलेगा। आज का दिन आप अपने परिवार और करीबियों के साथ बिताएंगे क्‍योंकि इससे आपको खुशी मिलती है। हालांकि अपनी भावनों को अपने बेतरीन पलों को खराब न करने दें चाहे हालात आपके धैर्य की परीक्षा लेने वाले क्‍यों न बन जाएं। आज आपका शुभ रंग लाइम ग्रीन है और शुभ समय शाम 6.15 से 7.30 बजे के बीच का है।

वृष : आज आपके पास सेहत को बेहतर करने वाली चीजें करने के लिए काफी समय होगा। साथ ही आप संपन्‍नता व खुशहाली के लिए एंटीक व जेवरों में निवेश को देखेंगे। साथी की कंपनी के कुछ पल आराम, सुकून और प्रेम के गुजारेंगे। शादी का प्रस्‍ताव प्रेम संबंध को जीवनभर के साथ में बदलने की ओर इशारा कर रहा है। समय को अहमियत देने वालों कों ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।

मिथुन : मिथुन राशि के जातक आज जीवन में अकारण उलझन महसूस करेंगे। चंद्रमा की वृश्‍चिक राशि में मौजूदगी की वजह से आज आपको हल्‍की बेचैनी हो सकती है, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए आपमें असुरक्षा की भावना पनप सकती है। मगर चिंता न करें, मजबूत बने रहें आप जल्‍द ही फिर से स्‍थिर और सुरक्षित महसूस करने लगेंगे। आज आपका शुभ रंग नीला है और सुबह के 10.30 बजे से दोपहर 1.12 बजे के बीच का समय शुभ है।

कर्क : चंद्रमा की वृश्‍चिक राशि में मौजूदगी से आज आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। आज का दिन आर्थिक दृष्‍टि से भी अच्‍छा है और भाग्य बदलने के भी योग हैं। आज नौकरी में बढ़ोतरी के या अचानक मुनाफे के भी योग बन रहे हैं। आज के दिन का भरपूर इस्‍तेमाल करें और भविष्‍य की जरूरतों के लिए बचाकर रखें। आज आपका शुभ रंग सिल्‍वर है और शुभ समय दोपहर 3.30 से 4.30 बजे के बीच का है।

सिंह : इस राशि के जातक आज निराशा और परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। आपमें से कुछ जातक मन मुताबिक नतीजे न मिलने पर प्रयास करना ही छोड़ सकते हैं। मगर यह समय ऐसा करने का नहीं है। धैर्य से काम लें और दोबारा कोशिश करें। आप आक्रामक और आत्‍मनिर्भर हैं, मगर सकारात्‍मकता और निरंतरता आज आपके अहम हथियार हैं। आज आपका शुभ रंग मरून है और शुभ समय दोपहर 12 से 2.30 बजे के बीच का है।

कन्‍या : कन्या राशि के जातक आज कुछ नया करेंगे। चंद्रमा की वृश्‍चिक राशि में मौजूदगी से आज आप कुछ जोखिम भी ले सकते हैं। आज आप आत्‍मविश्‍वास से भरे हुए हैं इसलिए जीवन के कई हिस्‍सों में कदम आगे बढ़ाएंगे। आज आपके मन में लीक से हटकर कुछ बिलकुल नया करने का भी विचार जोर मारेगा। आज आपका शुभ रंग बेज है और शुभ समय दिन के 11.45 बजे से दोपहर 2.25 बजे के बीच का है।

तुला : तुला राशि के जातक आज घरेलू कलह के प्रति सतर्क रहें और बेवजह के झड़गे का हिस्‍सा बनने से बचें। आपकी कुंडली में ग्रहों की दशा घरेलू कलेश के हालात बनने का इशारा कर रही है। लिहाजा मनमुटाव की स्‍थिति से बचने के लिए आपको अपने जज्‍बात दबाने पड़ सकते हैं। शांत बने रहें और कॉमन सेंस का इस्‍तेमाल करें। तमाम कोशिशों के बावजूद आज दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच विवाद हो सकता है। आज दिमागी शांति के लिए पीच रंग पहनें।

वृश्‍चिक : चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में है, इसलिए आज आपका मूड अच्‍छा रहेगा। आज आपके सभी प्रियजन साथ होंगे और आप सबके साथ लंबे समय के लिए यादगार समय गुजारेंगे। आज का दिन सबके साथ गुजारने वाला है, इसलिए फिक्र को पीछे रखकर इस पल में जी लें। आज आपका शुभ रंग नीला है और जरूरी काम के लिए 12.30 बजे से 1.30 बजे के बीच का समय उचित रहेगा।

धनु : चंद्रमा के वृश्‍चिक राशि में गोजर की वजह से धनु राशि के जातक आज दिन की शुरुआत में हताशा महसूस कर सकते हैं। यह कार्यक्षेत्र में कुछ अनसुलझे मामलों की वजह से या सहयोगियों से मदद न मिलने की वजह से हो सकता है। आज सफलता के लिए संतोष आपकी चाबी है। आज का दिन अपने साथी के साथ मतभेद को खत्‍म करने के लिए अच्‍छा है। आज आपका शुभ रंग है हल्‍का नीला और शुभ समय शाम के 6.30 से 7.30 बजे के बीच का है।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए आज सेहत को प्राथमिकता देने का दिन है। आज आप भविष्‍य में आर्थिक रूप खुद को मतबूज बनाने के लिए कदम उठाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ कुछ सुकूनभर पल आपका इंतजार कर रहे हैं। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध के आसार हैं, हालांकि अच्‍छी तरह छानबीन करने के बाद ही बात आगे बढ़ाएं।  आज कोर्इ पुराना दुश्‍मन फिर सिर उठा सकता है।

कुंभ : चंद्रमा की वृश्‍चिक राशि में मौजूदगी से कुंभ राशि के जातकों के लिए नए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे। अपने नए विचारों को सबसे साझा करें और उन्‍हें पूरा करने के लिए सावधानी से आगे बढ़ें। निजी जीवन में भी काम और घर के बीच संतुलन बना पाएंगे। दूसरी तरफ, आज किसी नए संबंध के भी आसार बन रहे हैं, जिससे आप उत्‍साहित नजर आएंगे। आज आपका शुभ रंग गहरा नीला और दोपहर 3 से 6 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा।

मीन : चंद्रमा के वृश्‍चिक राशि में गोचर की वजह से आज का अपना दिन आप मित्रों और परिजनों के बीच गुजारना चाहेंगे। आज का दिन अपने परिजनों और मित्रों के साथ किसी छोटी अवधि की यात्रा पर जाने के लिए अच्‍छा रहेगा। हालांकि इस दौरान अपनी सेहत को नजरअंदाज बिलकुल भी न करें। आपकी लापरवाही से सेहत का कोर्इ पुराना मसला आज सिर उठा सकता है। आज आपका शुभ रंग मोती जैसा सफेद है और शुभ समय दोपहर 2.30 से शाम 4.20 बजे के बीच का है।

अपराजिता श्रीवास्‍तव

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com