आज का राशिफल, जानिए क्‍या कहते हैं आपके सितारे

मेष : चंद्रमा आज भी धनु राशि में ही है, इसलिए मेष राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा गुजरेगा। हालांकि इस दौरान पूर्णता का एहसास बना रहेगा। आज वरिष्‍ठों से आपको नई जिम्‍मेदारी मिल सकती है, जिससे  आपकी योग्‍यता की परख होगी। इससे घबराने या झल्‍लाने के बजाय काम को पूरा करने पर अपना ध्‍यान लगाइए। कोई घरेलू मसला भी आज बड़ी आसानी से खत्‍म हो सकता है। आज आपका शुभ रंग ब्राउन और शुभ समय दिन के 10 से 11.30 बजे के बीच का है।

वृष : चंद्रमा की धनु राशि में मौजूदगी वृष राशि के जातकों को अलग तरीके से सोचने के लिए मजबूर करेगी। आप आज अपनी चाहतों और जिम्‍मेदारियों के बीच द्वंद्व महसूस कर सकते हैं। कड़ी मेहनत अब उसका फल चखने का समय आ गया है। ध्‍यान रखें कि आप अपने कर्तव्‍यों और जिम्‍मेदारियों से मुंह न मोड़ें। आज आपका शुभ सफेद है और शुभ समय दोपहर 2 से 4 बजे के बीच का है।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों का जीवन चंद्रमा के धनु राशि में गोचर के शुभ प्रभाव के चलते अब पटरी पर लौटता हुआ लग रहा है। करीबी मित्रों का आज साथ मिलेगा जो आपकों खुशी प्रदान करेगा। आपने अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है और अब उन्‍हें उसी तरह चलने दीजिए क्‍योंकि अब मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। आज आपका शुभ रंग नारंगी है और आपका शुभ समय शाम 4 से 5 बजे के बीच का है।

कर्क : आज आपने जीवन के किसी खास पक्ष को लेकर असहज महसूस कर सकते हैं। हालांकि आज आपको अपनी इच्‍छाओं को रोकने की जरूरत नहीं है। मगर, उन सपनों को पूरा करने के बारे में सोचना भी जरूरी है। आप ये न समझें कि आपके सपने हकीकत नहीं बन सकते हैं। आज चंद्रमा के धनु राशि में होने की वजह से कर्क राशि के जातकों को आज अपना लक्ष्‍य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। आज आपका शुभ रंग बैंगनी है और शुभ समय शाम 4 से 5 बजे के बीच का है।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्‍मक रहेगा। चंद्रमा के धनु राशि में गोचर से आज किस्‍मत आपके साथ है। हालांकि आज कुछ ऐसे हालात भी बन सकते हैं, जब आप खुद को बंधा हुआ महसूस करेंगे। मगर ध्‍यान रखें आपके पास हर मुश्‍किल हालात से निपटने के लिए दिमाग और रचनात्‍मकता का समावेश है। इसलिए खुद को नियंत्रित करें और इस स्‍थिति से सुरक्षित बाहर निकलें। आज आपका शुभ रंग है मजेंटा और शुभ समय दिन के 10 से 11.30 बजे के बीच का है।

कन्‍या : कन्‍या राशि के जातक आज दुविधा में रहेंगे। परेशान न हों और शांत दिमाग से अपनी दुविधा का कारण समझने की कोशिश करें। सही लगे तो अपने विचार या दुविधा को कहीं लिखें या परिवार से साझा करें। चंद्रमा की धनु राशि में मौजूदगी आपको अपने फैसले लेने के लिए प्रेरित कर रही है। आज आपका शुभ रंग नारंगी है और शुभ समय दिन से 10 से 11 बजे के बीच का है।

तुला : धनु राशि में चंद्रमा के गोचर से तुला राशि के जातक आज हताश या निराश महसूस कर सकते हैं। साथ ही उन्‍हें अपने विचार साफतौर से प्रकट करने में दिक्‍कत भी हो सकती है। इसलिए आज आपको अपने विचारों को सही तरीके से बताने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय स्‍पष्‍ट शब्‍दों में अपने विचार व्‍यक्‍त करें। आज आपका शुभ रंग नीलम के रंग वाली नीला है। आपका शुभ समय शाम 4 से 6 बजे के बीच का है।

वृश्‍चिक : चंद्रमा की धनु राशि में उपस्‍थिति आपके स्‍वभाव को उग्र बना रही है। आज बेहद मामूली बातों पर आपके आपा खोने के आसार बन रहे हैं। शांत रहें और अपने काम से मतलब रखें। ध्‍यान रखें, किसी के उकसावे पर भड़कने से सबसे बड़ा नुकसान आपका अपना ही है। इस सबके बावजूद दिन खत्‍म होने तक अगर अपने लक्ष्‍य हासिल कर लेते हैं तो आपको शांति का अनुभव होगा। आज के दिन आप लाल पहनने से बचें। आज आपका शुभ समय दिन से 10.30 से 11.30 बजे के बीच का है।

धनु : चंद्रमा आपकी अपनी राशि में है, इसलिए यह समय परिजनों और मित्रों के साथ पार्टी करने के लिए ठीक है। घर का माहौल खुशनुमा और शांतिपूर्ण रहेगा। इस मौके को अपने परिवार और मित्रों के साथ बिताएं। परिवार या मित्रों के साथ आज रीयूनियन करने का विचार अच्छा रहेगा। अपनी सभी चिंताओं को पीछे छोड़ दीजिए । आज आपका शुभ रंग गहरा नीला है और शुभ समय शाम को 6 से 7 बजे के बीच का रहेगा।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा की धनु राशि में मौजूदगी आत्‍मविश्‍वास बढ़ाने वाली है। आज अपनी सकारात्‍मक विचारों की बदौलत आप आसपास के लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। इन्ही में से कोई शख्‍स आपको भविष्‍य के लिए बहुत कमाल का ऑफर दे सकता है। आज आपका शुभ रंग नीला है और शाम को 5 से 7 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा।

कुंभ : पिछले कुछ समय से आप दुविधा में चल रहे थे मगर आज चंद्रमा की धनु राशि में मौजूदगी की बदौलत आपको सामने सब कुछ स्पष्‍ट नजर आने लगेगा। इस मौके का इस्तेमाल अपने अटके पड़े प्रोजेक्‍ट को पूरा करने में करें। अपने दिमाग में आ रहे आडिया को तुरंत कहीं नोट कर लें और उन पर काम करना शुरू करें। आज जब तस्‍वीर आपके सामने साफ होगी तो आपको पता होगा कि क्‍या करना है। आज अपका शुभ रंग लाल है और शुभ समय दिन के 10.15 बजे से 2 बजे के बीच का है।

मीन :  मीन राशि के जातक आज चंद्रमा के धनु राशि में गोचर की प्रभाव से जीवन में प्रेरित महसूस करेंगे। आज चांद-सितारों को पाने की तमन्‍ना आपका मनोबल बढ़ाएगी। आप अपने सपनों को सच करने के लिए कदम बढ़ाएं, जिन्‍हें दूसरे लोग असंभव मान रहे हैं। हालांकि अपनी योजना बनाते समय उन मुश्‍किल के बारे में जरूर तैयारी करें जो लक्ष्‍य प्राप्‍ति के रास्‍ते में आ सकती हैं। आज आपका शुभ रंग नरंगी है और शुभ समय दोपहर 3.30 बजे से शाम के 5 बजे के बीच का है।

अपराजिता श्रीवास्‍तव

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com