काल डिटेल और काल करने वालों का पता लगाने वाला मोबाइल ऐप ट्रूकॉलर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। लोगों में यह डर है कि उनकी जानकारी इस ऐप पर लीक हो सकती है लेकिन फिर भी लोगों में इसको लेकर विश्वास बना हुआ है और लगातार इसे उपयोगकर्ता भी बढ़ रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि इस ऐप ने जल्द ही अपना नया फीचर लांच करने की तैयारी कर ली है। यह काफी अच्छा बताया जा रहा है। आइए जानते हैं।

मैसेज की मिलेगी सुविधा
बता दें कि ट्रूकॉलर एक ऐसा मोबाइल ऐप है जो आपको काल की तमाम जानकारियां साझा करता है। इसलिए यह काफी लोकप्रिय है। अभी तक जो खबर आ रही है उसके मुताबिक अब यह ऐप न केवल संदेश पहुंचाएगा बल्कि आपके स्मार्ट कार्ड को भी साझा क रेगा और तमाम तरह के नए काम करेगा। यह नई पीढ़ी के लिए अच्छे फीचर बताए जा रहे हैं। कंपनी के एमडी ने भी एक जानकारी देते हुए कहा है कि यह अधिक कुशलता से काम करेगा।
इस तरह करेगा काम
जानकारी के मुताबिक इंस्टेंट मैसेंजिंग ऐप की तरह ही ट्रूकॉलर पर संदेश भेज सकेंगे। इसके लिए आपको कस्टम नोटिफिकेशन के साथ संदेशों के रिसीव करने की सुविधा मिलेगी। यह स्क्रीन पर तो दिखेगा ही साथ ही पॉपअप भी होगा। यह पढ़ने तक गायब भी नहीं होगा जो कि इसकी खास बात है। अब डिफाल्ट उपस्थिति का भी चयन हो सकेगा। यह डिफाल्ट के रूप में खुल सकेगा।
अगर नया अपडेट जल्दी ही आता है तो चैट संदेश में भी बदलाव हो सकेगा। हालांकि संदेश में कोई एडिट नहीं हो सकेगा। नया फीचर लोगों की दिलचस्पी बढ़ाता है कि नहीं यह आगे जल्द ही पता चल जाएगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features