कार्तिक मास काफी शुभ
जानकारी के मुताबिक, कार्तिक मास काफी शुभ माना गया है। जैसे गंगा नदी और युगों में सतयुग है उसी तरह महीनों में कार्तिक महीना सबसे अच्छा माना गया है। विष्णु भगवान इस महीने जाग जाएंगे, वे पिछले चार माह से निद्रा में है। अगर आपका काम नहीं बन रहा है तो इस महीने तुलसी पूजा करने से काफी लाभ होता है। संकट दूर होते हैं और व्यापार के अलावा अन्य कार्यों में सफलता मिलती है। तुलसी के पौधे को सुबह जल चढ़ाना काफी अच्छा माना गया है। इसके अलावा इनकी पूजा करनी चाहिए। तुलसी का विवाह भी आगे तिथि के अनुसार मनाया जाएगा जिसमें उनका श्रृंगार करना काफी शुभ माना गया है। तुलसी को घर में रखना काफी शुभ है। उससे तमाम तरह की समस्या कम होती है और घर का दुख कम होता है।
तुलसी का महत्व
भगवान विष्णु शालिग्राम के रूप में तुलसी के साथ पूजे जाते हैं। उनका पूजन खास माना जाता है। कार्तिक महीने में तुलसी की प ूजा करने से हर तरह के काम बनते हैं। अगर आपको तुलसी पूजा से लाभ प्राप्त करना है तो सोमवार को स्नान के बाद तुलसी के पांच पत्ते तोड़ लें और गंगाजल से धोकर मंदिर में रकें रात में तकिए के नीचे रखिए। इससे भगवान विष्णु से आशीर्वाद की कामना कीजिए। गुरुवार को तुलसी के पत्तों को पीले कपड़े में बांधकर आॅफिस या दुकान में रखने से माता लक्ष्मी और कुबेर का आशीर्वाद मिलता है। प्रमोशन होता है। कार्तिक मास में तुलसी का पौधा दान करना अच्छा माना जाता है। इस महीने तुलसी को गुरुवार के दिन कच्चा दूध भी डालना चाहिए और दीपदान करना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी में जल चढ़ानान अच्छा होता है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features