![](https://tosnews.com/wp-content/uploads/2022/01/da5e6af0-ab06-11ea-bc4b-ba77fe6f99d0_1623284064818-300x169.jpg)
कब लगेगा सूर्य ग्रहण
इस साल दो बार सूर्य ग्रहण लगेगा। पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में 30 तारीख को लगेगा और दूसरा अक्तूबर में 25 अक्तूबर को लगेगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव आंशिक ही होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि आंशिक ग्रहण अप्रैल में लगेगा। 30 अप्रैल को लगने वाले सूर्र्य ग्रहण शनिवार को 12 बजे 19 मिनट पर लगेगा। यह रात के समय में लगेगा और सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक देखा जा सकता है।
भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण
जानकारी के मुताबिक, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसका आंशिक असर भी भारत में नहीं है। इस सूर्य ग्रहण में न तो किसी तरह का कोई धार्मिक असर दिखेगा और न ही किसी प्रकार का कोई प्रभाव पड़ेगा। सूतक न होने से धार्मिक असर नहीं पड़ेगा। यह सूतक काल मान्य नहीं माना जाता। मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं होंगे। इसके अलावा यह ग्रहण प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से, अंटार्कटिका और अटलांटिक में लगेगा। हालांकि अक्तूबर पर लगने वाला 25 तारीख को सूर्य ग्रहण 4 बजकर 29 मिनट पर लगेगा। यह भारत में कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। इसलिए इस दौरान सूतक लग सकता है।
GB Singh