
छप्पन भोग दस दिन में खिलाएं
गणपति उत्सव 31 अगस्त से शुरू होकर 9 सिसतंबर तक चलेगा। इस दौरान लोगों ने विधि विधान से गणपति की स्थापना घर पर की है। दस दिनों तक लोग अपने घरों को छोड़कर नहीं जाएंगे और उनकी सेवा करेंगे। साथ ही इस दौरान मेहमानों का आना भी रहता है जो बप्पा के दर्शन करते हैं। ऐसे में बप्पा को छप्पन भोग एक दिन में तो नहीं लेकिन दस दिन में जरूर खिला सकते हैं। सुबह और शाम को भोग लगाना जरूरी होता है।
क्या-क्या लगाए भोग
बप्पा को दूर्वा तो आप चढ़ा ही रहे हैं साथ ही मोदक को भी बप्पा का प्रिय मिष्ठान माना जाता है। ऐसे में मोदक जरूर बनाएं। फिर मोतीचूर के लड्डू, बेसन के लड्डू, नारियल के लड्डू और दूध से बनी मिठाई भी उनको चढ़ा सकते हैं। सूजी का हलवा भी भगवान को प्रिय है। खीर चढ़ा सकते हैं। इसके अलावा मीठी सेवईयां भी भगवान को चढ़ाते हैं। मिठाई में अगर और भी पकवान चढ़ाना है तो आप केले और मैदे से बने गुलगुले, गुड़ की मिठाई, आटे का हलवा, लौकी की खीर भी चढ़ाएं। भोग पूरी तरह सात्विक और साफ हो। इसे नहाने के बाद बनएं और चीजे शुद्ध हों।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features