उबर कैब को लेकर पिछले दिनों जो खबरें मीडिया में आई उससे हर कोई सकते में है। उबर प्रबंधन को लेकर विश्वास करना मुश्किल है। अब बताया जा रहा है कि उबर एक नई तरह की सेवा शुरू करने वाला है, जिसमें लोकेशन को लेकर कुछ बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि यह उबर का एक बड़ा कदम हो सकता है। इसका असर यात्री और कैब चालक दोनों पर होगा। हालांकि यह कितना फायदेमंद होगा इसका पता बाद में लगेगा। आइए जानते हैं।

क्या है नई सेवा
उबर की ओर से अभी तक लोकेशन की स्थिति सिर्फ यात्रियों को दिखती थी, जिसमें यात्रा शुरू करने के बाद गंतव्य तक पहुंचने के लिए चालकों को भी दिखती थी। लेकिन अभी तक कैब बुक करते समय चालकों को कभी भी यात्रियों के गंतव्य तक पहुंचने का पता नहीं दिखाता है। इससे यात्री के अलावा चालक भी उस पते को देख सकेगा और चालकों को पता चलेगा कि यात्री कहां जाने के लिए कैब बुक करा रहा है।
आखिर क्यों लिया गया फैसला
उबर इंडिया की ओर से एक बयान मीडिया में चल रहा है जिसमें बताया गया है कि बुकिंग के बाद अक्सर यात्रा निरस्त कर दी जाती है इसलिए यह फैसला लिया गया है। इससे चालक गंतव्य स्थल तक पहुंच सकता है। चालकों के परिषद से इसके लिए सुझाव भी लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, चालक और यात्री दोनों को ही यह जानकारी मिल सकेगी कि आखिर चालक कहां है और यात्री को कहां जाना है। यात्री के गंतव्य स्थल को देखने के बाद चालक यह फैसला ले सकता है कि वह वहां जाएगा या नहीं। अभी तक यह जानकारी चालकों को नहीं मिलती थी। अभी तक यह जानकारी न मिलने पर चालक पता जानने के बाद मना करते थे और इससे यात्रियों को दिक्कत होती थी। साथ ही चालकों को उबर ऐप में होम बटन भी देगा। जिससे चालकों को मदद मिलेगी।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features