नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में शनिवार देर रात पुलिस की कुछ बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने 4 बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है, 2 फरार हो गए हैं। अरेस्ट किए गए बदमाशों में से एक को गोली लगी है। उसका दिल्ली में इलाज चल रहा है। पुलिस का दावा है कि ये बदमाश बावरिया गिरोह के सदस्य हैं। साथ ही जेवर हाईवे गैंगरेप और मर्डर मामले में भी शामिल रहे हैं। बता दें कि यमुना एक्सप्रेस वे पर 24 मई की रात 4 महिलाओं से गैंगरेप किया गया था। उनके साथ जा रहे युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को देख बदमाशों ने की फायरिंग…

ये भी पढ़े: #Video: भड़के हुए आशिक ने वायरल किया अपनी गर्लफ्रेंड का प्राइवेट वीडियो, जिसका वो वाला अंदाज देख बेहाल हुए लोग…
– पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात जानकारी मिली कि जेवर में कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए हैं। इनके पास भारी मात्रा में हथियार होने की बात भी सामने आई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
– पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और कुल 4 बदमाश पकड़ लिए गए। वहीं, 2 फरार हो गए। इनकी तलाश की जा रही है।
– गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम राजू, राकेश, जय सिंह और दीपक हैं।
– गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम राजू, राकेश, जय सिंह और दीपक हैं।
ये भी पढ़े: आधार-पैन जोड़े बिना भी लोगों ने भरे आईटीआर, निकाला ये रास्ता…
क्या था जेवर गैंगरेप और मर्डर मामला?
– बता दें, यमुना एक्सप्रेस वे पर 24 मई की रात जेवर से बुलंदशहर जा रही 4 महिलाओं समेत 1 युवक से बदमाशों ने लूटपाट की। इसका विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, 4 महिलाओं का आरोप था कि उनके साथ गैंगरेप किया गया। ये सब एक ही फैमिली से थे।
– विक्टिम्स का आरोप था कि उन्होंने वारदात के दौरान पुलिस से 100 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी गई, लेकिन पुलिस वारदात के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। उस समय तक बदमाश घटना को अंजाम दे चुके थे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features