यूपी बोर्ड की परीक्षा में राजधानी में 154 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार देर रात परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी। यूपी बोर्ड में इस साल पहली बार परीक्षा केंद्र के निर्धारण से जिला समिति को दूर रखा गया है।
Good News : इस एप के डालते ही मोबाइल पर पोर्न साइट खुलते ही भजने लगेगा भजन!
इसके बजाय कंप्यूटर पर ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गए हैं। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर 20 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्यिों के निस्तारण के बाद फाइनल सूची का प्रकाशन 27 नवंबर को किया जाएगा। यूपी बोर्ड में परीक्षा केंद्र और शिफ्टिंग सूची में शिक्षा माफिया की पकड़ को देखते हुए इस साल पहली बार परीक्षा केंद्र ऑनलाइन बनाए गए हैं।
इसके लिए बोर्ड ने पोर्टल पर सभी कॉलेजों का ब्यौरा फीड कराया था। जिला विद्यालय निरीक्षक को भरी हुई सूचनाओं का सत्यापन करना था। सत्यापन के बाद ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश सिंह ने बताया कि विद्यालय दूरी या किसी अन्य प्रकार की समस्या होने पर 20 नवंबर तक अपनी आपत्ति दे सकते हैं। सामान्य जनता भी सेंटर सूची पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकती है। उसका निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन 27 नवंबर को किया जाएगा। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल व इंटर में मिलाकर इस साल करीब एक लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
हालांकि डीआईओएस ने साफ किया है कि यह सूची अंतिम नहीं है। इसलिए अगर किसी विद्यालय के खिलाफ शिकायत मिलती है, या फिर वो पहले से ही ब्लैकलिस्टेड है तो उसका नाम सूची से काटा जाएगा। अंतिम सूूची का प्रकाशन 27 नवंबर को ही होगा।
कई नए विद्यालयों को मिल गया मौका
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा केद्रों का निर्धारण होने की वजह से इस बार सूची में कई नए नाम हैं। बीते साल तक इन विद्यालयों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाता था। इस साल ऑनलाइन सूची बनने पर पहली बार सीडीटी फाउंडेशन, न्यू विजन एकेेडमी गोसाईंगंज, डॉ. बीएएआईसी, संत एस राम, आदर्श इंडियन विद्यालय पलेंहदा जैसे कई ऐसे नाम हैं जो परीक्षा केंद्र की सूची में पहली बार शामिल हुए हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features