लखनऊ: केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह ने अपने महकमे के सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे एक दिन की सैलरी डोनेट करें।

उन्होंने कहा कि अब तक भीषण बाढ़ की चपेट में आकर केरल में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह राष्ट्रीय विपदा है ऐसे में हम सभी को मिलकर इससे लडऩा चाहिए। हमें मिलकर सोचना चाहिए कि वहां के लोगों की हम किस तरह मदद कर सकते हैं। केरल में बाढ़ की वजह से लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। संकट की इस घड़ी में पूरे देश के लोग बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं।
तमाम राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की तरफ से सैकड़ों करोड़ की आर्थिक मदद दी गई है। फिल्म जगत,स्पोट्र्समेन से लेकर बड़े-बड़े व्यापारियों ने केरल के लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
केरल बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पोप फ्रांसिस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया है कि वे बाढ़ से प्रभावित केरल के पीडि़तों की मदद करें। इस्लामिक सेंटर ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष ने कहा कि केरल के लोगों को हर संभव मदद की जरूरत है। उन्होंने मुस्लिम भाइयों से अपील की कि वे बकरीद में आने वाले खर्च का 10 फीसदी हिस्सा बाढ़ पीडि़तों के लिए दें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features